Categories: Faridabad

फरीदाबाद में सफाई पर दिया जा रहा है जोर, बिना संसाधन चप्पलों से कूड़ा उठाते दिखाई दिये कर्मचारी

फरीदाबाद में स्वच्छता को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं वही इन सवालों से घिरे अधिकारियों द्वारा यह जवाब दिया जाता है कि स्वच्छता पर लगातार कार्य किया जा रहा है। वही जब जांच किया जाता है तो सामने आता है कि प्रशासन के पास पर्याप्त साधन ही नहीं है ।

जिससे काम किया जा सके। दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फरीदाबाद में पधार रहे थे जिसके चलते फरीदाबाद के तमाम अधिकारी अपने काम को लेकर गंभीर हो गए ।

जिसके बाद से तमाम कर्मचारियों को मुस्तैदी से काम करने का निर्देश दिया गया । तभी नगर निगम के सभी कर्मचारी लगातार काम करते दिखाई दिए। वही एक कर्मचारी ऐसा भी था।

जो सफाई करने के बाद कूड़े को चप्पलों की सहायता से उठाते हुए नजर आया उसने पर बताया गया कि कर्मचारियों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं है जिससे भी सफाई कर सकें।

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों कर्मचारियों ने एक हड़ताल भी की थी जिसमें संसाधनों की कमी को लेकर सवाल उठाए गए थे।

परंतु चप्पलों से कूड़े उठाने का यह दृश्य एक बार फिर प्रशासन के ऊपर सवाल खड़े कर रहा है। निगम के एम ओ एच डॉ नितीश परिवार ने इस विषय को लेकर जानकारी दी और कहा कि संसाधन देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है और भविष्य में कर्मचारियों को ऐसी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago