Categories: Faridabad

फरीदाबाद में इस स्थान के लोगों ने परेशान होकर खुद लगाई स्ट्रीट लाइट, प्रशासन ने नहीं की कोई भी मदद

फरीदाबाद में खराब सड़कों के अलावा सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाइटों की भी एक अपनी अलग समस्या है। दरअसल आपको बता दें कि सेक्टर 7 में लोग स्ट्रीट लाइट के खराब होने से बेहद परेशान दिखाई देते हैं।

लोगों को दुर्घटना का डर सता रहा है क्योंकि इस एरिया में लाइट ना होने के चलते सड़कों पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं और दूर जा रहे वाहन चालक को भी यह गड्ढे ही नहीं दिखाई देते ।

जिसके चलते दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। वही इस समस्या को लेकर सेक्टर 7 के सभी लोग नगर निगम के पास भी पहुंचे परंतु वहां इनकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई ।

इसके बाद से सेक्टर वासियों को खुद से ही लाइट लगवाने का कार्य करवाना पड़ा । दरअसल आपको बता दें कि फरीदाबाद के सेक्टर 7 में 15000 से भी ज्यादा लोग निवास करते हैं

और इनकी सुरक्षा प्रशासन के हाथ में हैं परंतु प्रशासन भी बड़ी लापरवाही कर रहा है। इसके अलावा यदि अन्य सुविधाओं की बात की जाए तो फरीदाबाद के सेक्टर 7 में लगभग 4 ट्यूबवेल भी लगाए गए हैं ।

जिससे पानी की पूर्ति की जा सके परंतु इसमें से भी 3 ट्यूबवेल ही काम कर रही हैं लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि जिन संसाधनों का प्रयोग किया जा रहा है वह काफी पुराने हो चुके हैं। सेक्टर 7 ने काफी ऐसी समस्याएं हैं जिनसे लोग अभी भी जूझ रहे हैं परंतु प्रशासन द्वारा कोई भी संतुष्टि जनक कदम नहीं उठाया गया।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago