Categories: IndiaReligionSpecial

बिना सोना चांदी खरीदें लक्ष्मी माता को करना है प्रसन्न तो खरीद लाए यह मामूली चीजें, भर जाएगी आपकी झोली

दिवाली से पहले आता है धनतेरस जिसमें सारे लोग अपने घर के लिए जमकर खरीदारी करते हैं। कुछ सोना खरीदते हैं तो कुछ चांदी खरीदते हैं। लेकिन सोना चांदी खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं पर बिना सोना चांदी खरीदे भी आप लक्ष्मी माता को प्रसन्न कर सकते हैं। बस धनतेरस वाले दिन खरीद लाए यह शुभ चीजें लक्ष्मी माता प्रसन्न होके भर देगी आपकी झोली।

इस बार धनतेरस पर घर लाए ये शुभ चीजें

झाड़ू

झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक तो माना ही जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन अगर झाड़ू खरीदकर घर लाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर की विपन्नता और आर्थिक संकट दूर जाते हैं।

बर्तन

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की भी परंपरा है लेकिन अधिकतर लोगों को ये पता नहीं होता कि किस धातु के बर्तन खरीदें। अगर आपको इसमें संदेह है तो आप पीतल के बर्तन खरीद लीजिए और इसे अपने घर की पूर्व दिशा में रखें।

सोने या चांदी के सिक्के

धनतेरस के दिन सोने या चांदी का सिक्का खरीदिए जिस पर लक्ष्मी मां का चित्र अंकित हो। अगर आप सोने या चांदी का सिक्का नहीं खरीद सकते हैं तो लक्ष्मी मां के किसी भी चित्र का पूजन भी कर सकते हैं।

व्यवसाय से संबंधित सामान

धनतेरस के दिन आप अपने व्यवसाय से संबंधित कोई सामान खरीद सकते हैं जैसे- राइटर पेन, आर्टिस्ट ब्रश और स्टूडेंट कॉपी-किताब खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन इन सामानों की पूजा भी करनी चाहिए। व्यवसायियों को धनतेरस के दिन बहीखाता के रजिस्टर और अकाउंट बना कर रखना चाहिए। इस रजिस्टर को अपने घर के पश्चिम दिशा में रखें।

साबुत धनिया

धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बेहद बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन साबुत धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर बाद में इसे अपने घर के बगीचे, खेत या फिर गमलें में बो दें। माना जाता है कि इससे साल भर आपके घर में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी।

गोमती चक्र

कहा जाता है कि गोमती चक्र मां लक्ष्मी को प्रिय है। धनतेरस के दिन खरीदकर घर लाएं और शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करते समय गोमती चक्र की भी पूजा करें। इसके बाद इन्हें धन स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इससे आपका धन स्थान हमेशा रूपये-पैसों से भरा रहता है।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स

धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे फ्रिज, ओवन, मोबाइल फोन, लैपटॉप इत्यादि भी खरीद सकते हैं। आप इन सामानों को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago