Categories: IndiaReligionSpecial

इस दिवाली इन राशियों पर बन रहे शुभ संयोग, हो जाएंगे रातों रात अमीर

हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा और विशेष त्‍योहार है। दिवाली का पर्व मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करके उनकी कृपा पाने का होता है। यदि इस समय ज्‍योतिष के मुताबिक कोई विशेष संयोग बन जाए तो यह समय और भी ज्‍यादा शुभ और सुख-समृद्धि लाने वाला साबित होता है।

इस दिवाली पर ऐसा ही एक बेहद शुभ योग चतुर्ग्रही योग बन रहा है। यानी कि दिवाली के दिन सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा मिलकर युति बना रहे हैं जो कि कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगी।

इस दिवाली ये राशियां हो जाएंगी अमीर

दिवाली पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। 24 अक्टूबर को तुला और मकर राशि ग्रहों का खास संयोग देखने को मिलेगा। इस दिन मकर राशि में 2 और तुला राशि में 4 ग्रहों की युति रहेगी। दिवाली के दिन वृषभ राशि में राहु, तुला राशि में सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा संचार करेंगे। वृश्चिक राशि में केतु, धनु राशि में शुक्र और मकर राशि में शनि और गुरु संचार करेंगे।

मिथुन राशि

आपके पंचम भाव में चार ग्रह एक साथ विराजमान होंगे और इन ग्रहों में आपके राशि के स्वामी ग्रह बुध भी होंगे। पंचम भाव में ग्रहों की यह युति आपका बौद्धिक विकास करेगी।

इसके साथ ही मिथुन राशि वाले जातकों के करियर के लिए भी यह युति अच्छी है इस युति के प्रभाव से दीपावली के बाद आप करियर में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। सूर्य के साथ बुध का होना इन राशि वाले लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में भी अनुकूल फल प्रदान करेगा।

कर्क राशि

आपके चतुर्थ भाव में चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस योग के होने से पारिवारिक जीवन में आपको खुशियां प्राप्त होंगी। आपके घर के किसी सदस्य को इस दौरान धन लाभ हो सकता है जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दीपावली के मौके पर ग्रहों की यह युति इस राशि के जातकों को वाहन सुख दिला सकती है। वहीं कुछ लोग प्रॉपर्टी बेचकर भी मुनाफा कमा सकते हैं।

कन्या राशि

आपके द्वितीय भाव में सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा दीपावली के दिन विराजमान होंगे इसलिए सामाजिक स्तर पर इस राशि वालों को मान सम्मान मिलेगा। वहीं कुटुंब की संपत्ति में भी इस ग्रह युति से इजाफा हो सकता है।

कन्या राशि के लोगों की वाणी में भी इस ग्रह युति से प्रखरता देखी जाएगी। करियर से जुड़ा कोई अहम फैसला इस राशि के लोग इस दौरान ले सकते हैं और इस फैसले के सही होने की भी पूरी संभावना है।

धनु राशि

आपके लाभ भाव यानि के एकादश भाव में ग्रहों की यह युति होगी। इस ग्रह युति से इस राशि के कारोबारियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आपने बीते समय में कहीं निवेश किया था तो उसका शुभ परिणाम इस दौरान आपको मिलेगा।

इस राशि के लोग अपने भाई-बहनों के जरिये भी इस समय मुनाफा कमा सकते हैं। यदि घर में सबसे छोटे हैं तो आपको कीमती गिफ्ट दीपावली के मौके पर मिल सकते हैं।

मकर राशि

इस राशि के लोगों को अपने पिता से इस दौरान लाभ प्राप्त होगा। यदि आपके करियर में किसी वजह से अड़चनें आ रही थीं तो दीपावली के मौके पर चार ग्रहों की आपके कर्म भाव यानि दशम भाव में युति करियर क्षेत्र की सभी समस्याओं का हल प्रदान करने में आपकी मदद कर सकती है।

इस राशि के जातक दीपावली के मौके पर अपना बिजनेस शुरू करने के विषय में अपने करीबियों से बात कर सकते हैं। वहीं इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को दीपावली के मौके पर अच्छा-खासा बोनस इस दौरान मिल सकता है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago