
दिवाली के नाम से ही लोगो के मन लक्ष्मी पूजा का ख्याल आने लगता है हर साल दिवाली सभी न जाने कैसे कैसी उपाय करते है कि लक्ष्मी मां उनके घर पधारे लेकिन क्या अब तक ऐसा नहीं हुआ? तो बंद करे वो उपाय लेकिन क्या आप जानते महान अर्थशास्त्रीय चाणक्य ने भी लक्ष्मी मां के वास के कुछ उपाय बताए है?
कौन ऐसा शख्स है जो चाणक्य नीति से वाकिफ नहीं है। तो आज आप भी चाणक्य की वो नीति जान ले जिससे बिन बुलाए प्रकट होगी मां लक्ष्मी और धन की होगी वर्षा।
आचार्य चाणक्य का मानना था कि जिस घर में क्लेश होता है, माता लक्ष्मी वहां कभी निवास नहीं करतीं। ऐसे घरों में धन की समस्याएं बनी ही रहती हैं। अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में स्थाई रूप से रहें तो घर में क्लेश न करें और न ही होने दें। शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखें।
शास्त्रों में सुबह-शाम पूजा-पाठ करने की बात कही गई है। आचार्य चाणक्य भी इस पर विश्वास करते थे। उनका मानना था कि पूजा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। अगर माता लक्ष्मी को बुलाना है तो घर की नकारात्मकता को दूर करना जरूरी है। इसलिए सुबह और शाम को कम से कम घर में भगवान के समक्ष दीपक तो जरूर जलाएं।
जिस परिवार के बुजुर्ग दुखी रहते हैं, उस घर में कभी लक्ष्मी नहीं ठहरतीं। अगर मां लक्ष्मी की कृपा का पात्र बनना है तो घर के बुजुर्गों की सेवा करें। जिन घरों में बड़ों का सम्मान नहीं किया जाता है, वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं आतीं हैं और दरिद्रता बनी रहती है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग गंदे रहते हैं, गंदे वस्त्र पहनते हैं, घर में गंदगी रखते हैं, ऐसे घरों में मां लक्ष्मी का आगमन भला कैसे हो सकता है। मां लक्ष्मी हमेशा उसी जगह जाती हैं जहां साफ सफाई का ध्यान रखा जाता है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…