Categories: Uncategorized

Dhanteras 2022 : धनतेरस पर केवल 5 रुपए से खुश करें माता लक्ष्मी को बस करें यह छोटे-मोटे उपाय

हिंदू धर्म और भारत का सबसे प्रसिद्ध त्योहार दिवाली 5 दिनों तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है जैसे कि नाम से ही पता चलता है धनतेरस यानी धन का दिन। इस दिन लोग घर के समृद्धि के लिए सोने चांदी आभूषण या बर्तन इत्यादि की खरीदारी करते हैं। लेकिन इतनी महंगी चीजें खरीदना सबके बस की बात नहीं तो ऐसा क्या करें कि माता रानी बिना ज्यादा खर्च कर ही खुश हो जाए।

धनतेरस के दिन सोना-चांदी की खरीदी के साथ ही घर के लिए नए बर्तनों को खरीदना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है लक्ष्मी मां बिना सोने चांदी के भी प्रसन्न हो जाती है बस आपको खर्च करने पड़ेंगे 5 रुपए।

अगर आपने धनतेरस पर धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो धनतेरस के दिन कुछ उपाय अपनाने से जीवन की सभी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इससे घर में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी।

आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में

लक्ष्मी मां को बताशे का लगाए भोग

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम में बताशे का भोग लगाया जाता है। ऐसे में धनतेरस की पूजा के समय भी बताशे का प्रयोग करें। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए बताशे का भोग लगाएं। इससे आपके ऊपर लक्ष्मी मां की कृपा होगी।

तिजोरी पर उल्लू की तस्वीर चिपकाएं

उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन होता है। और साथ ही घर में उल्लू की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। ऐसे में घर में जहां भी आप पैसे रखते हों या घर की तिजोरी में धनतेरस वाले दिन उल्लू की तस्वीर लगाएं। इससे धन का आगमन बढ़ता है और घर में बरकत आती है।

धनतेरस पर करे दीए दान

अगर घर में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं या फिर कर्ज से मुक्त होना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन 5 रुपये के दीपक लाकर, घर के बाहर दीपमाला बनाकर जलाएं। ऐसा करने से सभी मनोकामना पूरी होंगी।

साबुत धनिया को माता पर चढ़ाए

मान्यता है कि धनतेस पर सिर्फ 5 रुपए के साबुत धनिया खरीद कर माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरी के सामने रख दें। इसके साथ ही भगवान के आगे अपनी मनोकामना बताएं। इसके बाद उस साबुत धनिये को मिट्टी में गाड़ दें। उसमें से थोड़ा धनिया बचा कर लाल कपड़े में लपेटें और तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से खुशियां दस्तक देती हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 week ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

3 months ago