Categories: Faridabad

महामारी को देखते हुए कैदियों के लिए बनाई स्पेशल जेल।

फरीदाबाद : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आने से हर कोई बचना चाहता है इस बीमारी का पुख्ता इलाज अभी तक नहीं ढूंढा जा सका है । इसलिए लोगों से दूरी बनाए रखना ही इस समय संजीवनी बूटी का कार्य कर रही है ।

इसी कड़ी में जिला जेल प्रशासन अस्थाई जेल तैयार कर कैदियों के लिए भी इस बीमारी से बचने के लिए सुविधा कर रही है।

महामारी को देखते हुए कैदियों के लिए बनाई स्पेशल जेल।

जानकारी के मुताबिक इसमें बाहर से आने वाले बंदियों और कैदियों को रखा जाएगा । लेकिन जेल प्रशासन इस समय नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहा है।

प्रदेश में इसी प्रकार की चार जेल तैयार की गई हैं इस जेल की क्षमता 200 से लेकर 220 बंदियों तक की होगी जो बंदी हवा लाती कैदी जेलों में आएंगे उनको पहले इस विशेष जेल में रहना होगा।

विशेष जेल में क्वारंटाइन होने के बाद ही मुख्य जेल में भेजा जाएगा ।

क्या होगा फायदा?

जेल विभाग के अनुसार इस विशेष जेल में आने वालों को 4 से 7 दिन रखा जाएगा विशेष जेल में रहने का फायदा यह होगा कि अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उसे अस्पताल ले जाया जा सकता है ।

इनमें गंभीर आपराधिक श्रेणी के कैदियों को नहीं रखा जाएगा विशेष जेल में सभी तरह के प्रोटोकॉल फॉलो किए जाएंगे। इनमें कैदियों के स्वास्थ्य की ओर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा इनमें प्रमुख रूप से थर्मल स्कैनिंग मास पीपीई किट का विशेष ध्यान रखा जाएगा । जेल में लाए जाने वाले कैदियों बंदियों आदि का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

इस बीमारी से बचने के लिए शासन प्रशासन हर कोई इस समय चिंतित है सभी यह चाहते हैं कि यह बीमारी किसी को भी ना हो इसलिए कैदी भी इस बीमारी के संक्रमण से दूर रहे जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago