बल्लभगढ़ में प्रशासन की नाक के नीचे बिना सीएलयू के चल रहे 5 बैंक्वेट हॉल और 1 ढाबा सील

फरीदाबाद के कई अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने के बाद अब 5 बैंक्वेट हॉल और 1 ढाबा सील कर दिया गया है। सील करने के की वजह सीएलयू न होना बताई जा रही है। आपको बता दे कि सीएलयू का मतलब (भूमि उपयोग में बदलाव है)। सीएलयू प्राप्त करने के बाद ही जमीन का अपने कार्य के लिए उपयोग कर सकते है।

पांच बैंक्वेट हॉल और एक ढाबा सील

बल्लभगढ़ में गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगैर सीएलयू के चल रहे 5 बैंक्वेट हॉल और 1 ढाबे को जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन एवं सतर्कता) विभाग के द्वारा सील कर दिया है। इस दौरान भारी तादात में पुलिस बल तैनात रहे।

तीन घंटे तक चली सील की कार्यवाही

दस्ता सेक्टर-58 थाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब 2 बजे जिला नगर योजनाकार के अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सीकरी स्थित बैंक्वेट हॉल पहुंचे तोड़फोड़ दस्ते ने कार्यवाही की और उसे सील कर दिया।

आपको बता दे, सीकरी स्थित बैंक्वेट हॉल को सील करने के बाद शगुन फार्म हाउस, सेलिब्रेशन गार्डन, गायत्री फार्म, ऊषा गार्डन और झिलमिल ढाबे को भी सील कर दिया गया। शाम 5 बजे तक यह कार्रवाई चली।

बिना सरकारी मंजूरी चल रहे थे

वही आपको बता दे, जिला नगर योजनाकार अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि अभय दहिया नामक व्यक्ति ने एनजीटी में शिकायत दी कि सीकरी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के काफी बैंक्वेट हॉल अवैध रूप से चल रहे हैं।

इन्होंने सरकार की ओर किसी प्रकार की कोई मंजूरी नहीं ली हुई है। जांच के बाद पाया कि पांच बैक्वेट हॉल सरकार के किसी भी विभाग से किसी प्रकार की मंजूरी लिए बिना चल रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago