
फरीदाबाद में तेजी से विकास कार्य देखा जाएगा क्योंकि फरीदाबाद में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने सभी कार्यों पर एक टेंडर निकाल दिया है और यह टेंडर ग्लोबल टेंडर है। ग्लोबल टेंडर होने के चलते अलग-अलग जगहों से ठेकेदारों तक यह सूचना पहुंच जाएगी
और जल्द ही ठेकेदार मिल जाएंगे। एफएमडीए ने यह ग्लोबल टेंडर निकाला है जिसके चलते फरीदाबाद का विकास कार्य बहुत जल्द ही शुरू होने वाला है
तथा बहुत जल्द ही खत्म भी हो जाएगा। एफएमडीए ने शहर के कई सड़कों के निर्माण की योजना बनाई हुई है इसके अलावा सीवर लाइन, रेनिवेल, ट्यूबवेल, पार्को का निर्माण, नालों की सफाई और भी बहुत से काम कराने जा रही है।
एफएमडीए द्वारा जब भी कोई कार्य किया जाता है तो टेंडर भी पास कराया जाता है जिससे ठेकेदारों को यह सूचना मिल सके कि एफएमडीए को ठेकेदार की जरूरत है।
हर बार एफएमडीए द्वारा छोटे स्तर पर टेंडर निकाला जाता है जिसके कारण ठेकेदार नहीं मिल पाते। परंतु इस बार ग्लोबल लेवल पर टेंडर को निकाला गया है जिससे यह उम्मीद है कि कार्य बहुत जल्द शुरू होगा।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…