Categories: Faridabad

फरीदाबाद में जल्द होंगे दर्शन रानी की छतरी के, मंदिर से हटाये जायेंगे अतिक्रमण

फरीदाबाद में रानी की छतरी बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर लोग दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करते हैं। फरीदाबाद में यह मंदिर काफी पुराना है हरियाणा तथा अन्य राज्यों से भी लोग यहां पर मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में रानी की छतरी के मरम्मत का कार्य किया जा रहा था जो कि अब पूरा होने वाला है। इस पूरे मरम्मत कार्य में तकरीबन 1 करोड 20 लाख रुपयों की लागत आई है। रानी की छतरी को लेकर बहुत से लोगों की अलग-अलग मान्यताएं हैं।

लोग दूर-दूर से इस मंदिर में आते हैं और यहां के दर्शन करते हैं। काफी लंबे समय से मंदिर को बंद किया गया है दरअसल यहां पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

अब यह मरम्मत का कार्य अपने अंतिम पड़ाव पर है इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण के बाद आम जनता के लिए यह मंदिर खोल दिया जाएगा।

नवंबर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा यह लोकार्पण किया जाएगा। अभी फिलहाल रानी की छतरी और तालाब के सामने राजमार्ग के किनारे सभी अतिक्रमण को हटा दिया गया है।

आपको बता दें कि परिवहन मंत्री नितिन शर्मा ने भी अतिक्रमण को हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिया है अब क्योंकि मुख्यमंत्री आ रहे हैं तो इसके चलते काम को तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण के बाद यह आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 day ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago