उमस भरी गर्मी से लोग बीते दिनों बहुत परेशान थे | मानसून सक्रीय होने के बावजूद फरीदाबाद जिले में पानी की एक भी बूँद नहीं गिरी | आज बूंदा बांदी बारिश के साथ सड़कों पर पानी तो खूब भरा लेकिन आग उगलती गर्मी भी भर गई | बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से ही ठंडी हवाएं और हल्के काले बादल छाए रहने से दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा |

बारिश की बूंदो इंसान से टपके पसीने की बूंदों से बेहद प्यारी हैं | दोपहर 12 बजे से रात तक तक उमस भरी गर्मी झेल रहे थे फरीदाबाद वासी, जिस कारण लोग पसीना-पसीना होते नजर आए, लेकिन आज सुबह के समय मौसम ने फिर करवट ली और काली घटाएं छा गईं। इसके बाद बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया, और जनता का दिल खुश हो गया |
मौसम विभाग के अनुसार रात के समय मौसम ठंडा रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी । वहीं, जिले के इलाकों में थोड़ी देर की बारिश से जलभराव हो गया इसमें मुख्य रूप से ओल्ड फरीदाबाद का अंडरपास शीर्ष स्थान पर रहा, एनआईटी से लेकर सेक्टरों तक रोड जलमग्न रहीं। हर वर्ष नगर निगम को 2.5 करोड़ दिए जाते है मानसून के समय नाले साफ़ करने के लिए | लेकिन सफाई कभी देखने को नहीं मिलती है, हर बारिश में सड़के पानी से भरी होती हैं |
कोरोना काल में सावधानी बरतें, बारिश में न भीगे इस से आम खासी, जुकाम हो सकता है | आम खासी जुकाम को कोरोना के लक्षण न समझे | घर में रहकर मौसम लीजिये | चाय पकोड़ों संग अपनों के साथ समय बिताइए |
Written By – Om Sethi
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…