
फरीदाबाद में कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली हड़ताल से लोग बेहद परेशान हैं लगातार चल रहे इस हड़ताल से शहर में कई जगहों पर गंदगी के ढेर देखने को मिल रहे हैं। शहर की सफाई व्यवस्था बेहद बुरी स्थिति में है।
निगम कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर उतरने से शहर की दशा खराब हो गई है। कई जगहों पर कई गुना ज्यादा गंदगी का ढेर बढ़ गया है। नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल बंद करने का नाम नहीं ले रहे।
वहीं दूसरी ओर सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। इस हड़ताल के कारण जनता बेहद परेशान दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा यह जानकारी मिली है कि नगरपालिका संघ बुधवार को
घोषणा करते हुए बताया कि हड़ताल 29 अक्टूबर तक जारी रहेगा। दीपावली के बाद यानी बुधवार को निगम का मुख्यालय खोलना था परंतु कर्मचारियों ने मुख्यालय नहीं खोलने दिया और उस पर ताला जड़ दिया।
जानकारी के लिए बता दें कि जिले में लगभग 400 कर्मचारी 3 महीने की वेतन ना मिल पाने के कारण हड़ताल पर बैठे हैं। यदि हड़ताल ऐसे ही जारी रहा तो लोगों को काफी परेशानी होगी और शहर भी काफी गंदा दिखेगा जिससे शहर की खूबसूरती पर इसका असर पड़ेगा।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…