
जहां एक और गृह मंत्री अमित शाह के फरीदाबाद आने पर भाजपा सरकार द्वारा शहर के विकास की बातें कही जा रही हैं वहीं दूसरी ओर लोगों द्वारा भाजपा सरकार पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं जानकारी के लिए बता दें कि 2 हफ्ते पहले
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बल्लभगढ़ के साहूपुरा में मेन रोड पर जमा जलभराव को साफ करने के लिए निर्देश दिए थे परंतु उन निर्देशों की अभी तक पालना नहीं हुई।
जानकारी के लिए बता दें की यह समस्या जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति में रखी गई थी परंतु इसका कुछ नहीं समाधान नहीं निकाला गया और मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना भी की गई।
जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों को लेकर लगभग 12 दिन का समय बीत गया है परंतु नगर निगम अधिकारियों द्वारा लापरवाही देखी जा रही है ।
अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया है और लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। यहां पर इतना ज्यादा जलभराव है कि दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं।
इसके अलावा वहां से गुजरने वाले वाहन है धीरे-धीरे अपने वाहन को ले जाते हैं ताकि बीच में उनका वाहन फसना जाए जिसके कारण जाम की स्थिति भी बन जाते हैं। प्रशासन को इन कार्यों में सख़्ती दिखाने की बहुत आवश्यकता है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…