
फरीदाबाद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने बहुचर्चित एनआईटी बस स्टैंड का उद्घाटन किया जिसमें बड़े बड़े अधिकारी और तमाम भाजपा के नेता शामिल थे। जानकारी के लिए बता दें कि यह बस अड्डा काफी सुंदर है तथा इसमें लोगों के लिए सारी सुविधाएं दी गई हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि यह बस अड्डा पीपीपी मॉडल के तहत बनाया गया है जिसमें लगभग 125 करोड रुपए की लागत आई है वही यह लगभग 4 एकड़ जमीन में फैला हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड में सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं जो एक 5 स्टार जगहों पर देखने को मिलता है। बता दे एनआईटी बस अड्डे में बने इस सुविधाओं में यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए आरओ का पानी शौचालय जलपान की व्यवस्था सफाई पार्किंग आदि बहुत थी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है किस बड़े बस अड्डे से लगभग 50 बसों का संचालन होगा। इसके अलावा जानकारी के अनुसार यहां से दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, हरिद्वार, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा अन्य प्रदेशों में भी लोग यात्रा के लिए यहां से बस ले सकते हैं।
शहरवासियों को अब सिटी बस की भी सुविधा दी जा रही है और यहां की सड़कों पर सिटी बस ज्यादा देखने को मिल रही है इसके लिए बस स्टैंड में भी लगभग 60 सिटी बसों का संचालन होगा।
जानकारी के मुताबिक ऐसी तमाम सुविधाओं के बाद यात्रियों को कोई भी परेशानी यहां पर नहीं होगी। इस बस स्टैंड का नाम एनआईटी बस स्टैंड है परंतु मिली सूचना के अनुसार बस स्टैंड का नाम बदलकर मंगलसेन कर दिया जाएगा।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…