फरीदाबाद की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसे, किराया भी होगा काफ़ी सस्ता

फरीदाबाद के लोगों को जल्द‌ ही फरीदाबाद की सड़कों पर दिल्ली की तरह इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। जिसके बाद से यात्रियों को सफर करने के लिए ऑटो से छुटकारा मिलेगा।

इसी के साथ ही यात्री कम किराये में बेहतर सफर का आनंद ले सकेंगे। बता दें कि परिवहन विभाग ने प्रथम चरण में 50 इलेक्ट्रिक बसों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। जिसके बाद उम्मीद है कि जल्द ही ये बसें फरीदाबाद पहुंच जाएगी।

इन बसों के आने के बाद से शहरवासियों को यात्रा करने में काफ़ी राहत मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि ये बसे रोडवेज में शामिल होंगी और इन्हें किलोमीटर स्कीम के तहत सड़कों पर चलाया जाएगा।

इसी के साथ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की ओर से फरीदाबाद में सिटी बस सर्विस के तहत करीब 40 बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं परिवहन विभाग की बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा।

फिलहाल लोकल रूटों पर चल रही इन बसों का कम से कम किराया 10 रुपये से 25 रुपये तक है। वहीं शहर में चल रहे ऑटो का न्यूनतम किराया 20 रुपये है। इसके अलावा ऑटो में सफर के करनें के दौरान महिला यात्रियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आ चुकी है।

जिसके बाद से शहरवासियों ने प्रशासन से कई बार सिटी बसों की संख्या बढ़ाने की और लोकल रूटों पर फेरे बढ़ाने की मांग है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रदूषण के मामले में फरीदाबाद पिछले करीब 10 दिन से टॉप पर बना हुआ है। जिस वजह से लोगों का जहरीली हवा में सांस लेना दूभर हो गया है।

अधिकारियों के अनुसार, हरियाणा सरकार ने डीजल की खपत बचाने और शहर में प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला किया। बसों को चलाने के लिए फिलहाल राज्य परिवहन विभाग की तरफ टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago