Categories: FaridabadPublic Issue

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में इस जगह कूड़े के ढेर की दुर्गंध से व्यापारी और लोगों का है बुरा हाल, यहां जाने उनकी ही जुबानी इस जगह का हाल

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में जहां एक तरफ सड़कों का बुरा हाल है,वहीं दूसरी तरफ कूड़े के ढेरों से भी लोग काफी परेशान हैं। फिलहाल हम मुजेसर की सब्जी मार्केट की बात करें तो यहां जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

जोकि वहा के व्यापारियों के लिए परेशानी का मुख्य कारण बने हुए हैं। यहां लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि, यहां पर नियमित रूप से कूड़े की गाड़ियां नहीं आती है। जिस वजह से कूड़े के ढेर बढ़ते जाते हैं और फिर लावारिस पशु उसी कूड़े के ढेर में से अपने लिए खानें की तलाश करते हुए नजर आते हैं।

जानवरों के बीच सड़क पर बैठ जाने से यातायात तो प्रभावित होता ही हैं, इसके साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुजेसर सब्जी मार्केट में 100 से अधिक दुकानें हैं, यह मेन मार्केट है।

यहां रोजाना सुबह शाम रोड पर भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहती है। इसी बीच सब्जी विक्रेताओं से बात करनें पर पता चला कि मार्केट से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जाता है, जिस वजह से आसपास गंदगी का माहौल बना रहता है।

इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि कूड़े के ढेर से निकलने वाली दुर्गंध से आसपास के दुकानदार व राहगीर दोनो परेशान हैं। मार्केट के पास से गुजरते समय लोग मुंह पर कपड़ा रखकर निकलते हैं।

हमने एक राहगीर राम से बात कि तो उसने हमसे बात करते हुए कहा कि यहां की बदबू असहनीय है। इससे आस पास के लोगों का बुरा हाल हो रहा है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago