फरीदाबाद के सबसे बड़े इंटरनेशनल सूरजकुंड मेले के लिए हो जाए तैयार, इस दिन से होगा मेले का आयोजन,पहली बार 6 देश होंगे पार्टनर

जो लोग इस बार के इंटरनेशनल सूरजकुंड मेले से निराश थे,तो वे अब दुबारा से तैयार हो जाए, क्योंकि आने वाले साल में एक बार फिर से पहले की तरह इस मेले का आयोजन फरवरी में होने जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक़ इंटरनेशनल सूरजकुंड क्राफ्ट मेले के लिए हरियाणा टूरिजम ने थीम स्टेट फाइनल कर दी है। बता दें कि इस बार थीम स्टेट भारत के नॉर्थ ईस्ट राज्य होंगे। जिनमें मेघालय,अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड और सिक्किम शामिल रहेंगे। हालाकि असम से भी बातचीत चल रही है।

इसके अलावा मेले के लिए पहली बार शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन को पार्टनर नेशन के रूप में फाइनल किया गया है। जिसमे इसके छह देश अपनी कला व संस्कृति का मेले में प्रदर्शन करेंगे। फ़िलहाल सूरजकुंड मेले में पाकिस्तान के आने पर असमंजस सा बना हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस बार मेले का आयोजन 3 फरवरी से 19 फरवरी तक होगा।

इसी के साथ हरियाणा टूरिजम ने अभी से सूरजकुंड मेले के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस साल महामारी की वजह से मेले का आयोजन मार्च में किया गया था।उस वक्त गर्मी के कारण मेले में लोग कम आए थे। इसलिए इस बार पहले की तरह ही मेले का आयोजन 3 फरवरी से 19 फरवरी तक किया जाएगा। क्योंकि उस वक्त मौसम ठीक रहता है। और इसी दौरान लोगों को तीन वीकेंड भी मिलेंगे।

बता दें कि इस बार चौपाल पर 200 से ज्यादा विदेशी कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। सूत्रों की मानें तो फिलहाल हरियाणा टूरिजम के आधिकारी दूसरे देशों से भी बात कर रहे हैं कि उनके कलाकार भी आए और अपनी कला का प्रदर्शन करे। अगर ऐसा हुआ तो यह संख्या 300 के पार भी पहुंच सकती है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago