Categories: FaridabadPublic Issue

देश की हवा हुई खराब,दिल्ली के मुकाबले फरीदाबाद की हवा और भी ज्यादा प्रदूषित, साथ ही पराली जलाने के मामलों में आई कमी

जैसा कि आप सभी को पता है कि आए दिन देश की हवा बिगड़ रहीं हैं। कुछ समय पहले तक तो केवल देश की राजधानी दिल्ली की हवा ही दूषित थी, लेकीन अब कुछ समय से दिल्ली से सटे फरीदाबाद की हवा भी दूषित होती जा रहीं हैं।फ़रीदाबाद के साथ ही ग्रेटर नोेएडा और गुरुग्राम की हवा भी खराब श्रेणी में ही है।

वहीं मौसम की परिस्थितियां अनुकूल होने की वजह से गाजियाबाद और नोएडा की हवा औसत श्रेणी में दर्ज हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वायु की गुणवत्ता को लेकर वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम की परिस्थितियों में कोई खास बदलाव नहीं होंगे, जिस वजह से वायु गुणवत्ता में अधिक अंतर नहीं होगा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बीते कल के एयर क्वॉलिटी इंडेक्स की बात करें तो, फरीदाबाद का एक्यूआई 262 रहा, जोकि सबसे खराब श्रेणी मे आता हैं। वहीं दिल्ली का एक्यूआई 227, और नोएडा का एक्यूआई 169 की श्रेणी में रहा।AQI के मुताबिक़ कल नोएडा की हवा सबसे साफ रहीं।

नोएडा का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स जहां एक तरफ सबसे अच्छा रहा, वहीं दूसरी तरफ भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अनुसार पराली जलाने के मामलों में भी कमी आई है।

बीते कल पंजाब में केवल 141, उत्तर प्रदेश में 84, और हरियाणा में 21 जगहों पर पराली जलने के मामले ही सामने आए हैं। इन्ही मामलो के साथ ही दिल्ली में एक भी स्थान पर पराली न जलने का मामला सामने आया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago