Categories: Uncategorized

पंचायती चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण के बावजूद भी महिलाएं है पुरुषों से पीछे

फरीदाबाद में चुनावी माहौल बड़ा रंगीला देखने को मिल रहा है जहां इस बार के पंचायती चुनाव में बेशक 50 प्रतिशत सीटें महिला आरक्षित है लेकिन फिर भी पुरुषों की संख्या के मुकाबले महिलाएं कम ही नजर आ रही है। इस बात की पुष्टि यही से हो जाती है कि कई महिला प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार की कमान पुरुष ही चला रहे हैं। आपको बता दे पुरुष उम्मीदवार जिला परिषद, ब्लॉक समिति, पंच और सरपंच पदों के लिए ज्यादा हैं।

जिला परिषद के मैदान में पुरुषों से कम महिलाएं उम्मीदवार

142 उम्मीदवार जिला परिषद की 20 सीटों के लिए मैदान में हैं। वही महिलाओं के लिए 10 सीटें आरक्षित हैं। इसके बावजूद भी 74 पुरुष मैदान में हैं और 68 महिला प्रत्याशी भी मैदान में है। इसी प्रकार ब्लॉक समिति की 134 सीटों पर 604 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 342 पुरुष और 262 महिलाएं शामिल हैं। ब्लॉक समिति में महिलाओं के मुकाबले 80 पुरुष अधिक हैं।

सरपंच के मैदान में पुरुषों से कम महिलाएं उम्मीदवार

पलवल 263 पद सरपंच के लिए हैं। जिसमे 857 पुरुष और 663 महिलाएं मैदान में हैं। सरपंच पद के लिए दो पंचायतों में निर्विरोध चुनाव हो चुका है। पंचों के लिए 2770 पद हैं, जिसमे से 1592 पदों के लिए निर्विरोध चुनाव हो चुका है। निर्विरोध निर्वाचन में भी पुरुष महिलाओं से आगे हैं।

पंचायती चुनाव के मैदान में पुरुषों से कम महिलाएं उम्मीदवार

पंच के लिए 810 पुरुष और 782 महिलाएं निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इसके अलावा 1107 सीटों पर 1439 पुरुष और 1066 महिलाएं मैदान में हैं। वही 71 पदों के लिए किसी भी उम्मीदवार ने आवेदन नहीं किया। जिला परिषद चेयरपर्सन और पलवल ब्लॉक समिति चेयरपर्सन का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago