फरीदाबाद उन दो सेम नंबर प्लेट वाली गाड़ियों से बच्चे ने नही की थी छेड़खानी बल्कि दुष्कर्म से किया था साजिश



अक्टूबर में सैनिक कॉलोनी में मिले एक जैसे नंबर की दो लग्जरी कारों के मामले में नया खुलासा हुआ है। ये मामला सामने आने पर पता चला था कि बच्चों की शरारत की वजह से दोनों कारों के नंबर एक जैसे दिखने लगे हैं। लेकिन असल में कारों की नंबर प्लेट बदलकर शराब तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था। डबुआ थाना पुलिस ने शराब कारोबारी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अक्टूबर में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने इनोवा और लैंड रोवर डिस्कवरी कारों को पकड़ा था। कारों का नंबर HR-51 CD- 0013 था और पुलिस ने बताया कि बच्चों ने नंबरों के साथ छेड़छाड़ की है। इस वजह से नंबर एक जैसे हो गए।

यह रजिस्ट्रेशन सैनिक कॉलोनी में रहने वाले मनिंदर सिंह के नाम है। वह शराब का व्यवसायी है। डेढ़ साल से दोनों कारें एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर से तस्करी के धंधे में चल रही हैं। मामले की शिकायत समाजसेवी नरेंद्र सिंह ने की।

बताया गया कि पुलिस की मौजूदगी में मोहित रतड़ा और परमिंदर सिंह प्लेटें तोड़कर कार लेकर फरार हो गये, जो सड़क पर लगे सीसीटीवी और स्मार्ट सिटी के कैमरों में भी कैद हो गया।

आरोप है कि उस समय पुलिस की मिलीभगत से मनिंदर सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। नरेंद्र सिंह ने मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इस मामले में डबुआ थाना प्रभारी श्रीभगवान से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago