शूटआउट: क्या नाबालिग था फरीदाबाद से पकड़ा, एनकाउंटर में मारा गया प्रभात मिश्र

समूचे भारत को हिला देने वाली कानपुर की घटना ने एक नया मोड़ लिया है | बिकरू गांव में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने जिस आरोपी प्रभात मिश्र उर्फ कार्तिकेय को मुठभेड़ में मार गिराया था, अब जांच में पता चला है कि वह नाबालिग था। वह 16 साल का था ।

ख़बरों से मुताबिक, एनकाउंटर से पहले फोन पर उसकी आखिरी बातचीत बहन से हुई थी। तब वह बोला था… नाम नहीं लूंगा.. जो भी हैं, जहां भी हैं, सब ठीक हैं। इसके बाद फोन कट गया था।

प्रभात मिश्र

8 पुलिस वालों की दर्दनाक हत्या कर विकास दुबे फरीदाबाद आया था | वे बड़खल स्थित एक होटल में भी गया था | पुलिस ने फरीदाबाद से प्रभात, अंकित और श्रवण को गिरफ्तार किया था।

पुलिस का दावा है कि लौटते समय पनकी क्षेत्र में गाड़ी पंचर हो गई थी। इसी दौरान प्रभात एक दरोगा की पिस्टल लूटकर भागने लगा था। पीछा करने पर पुलिस पर गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया था।

मोदी कहते हैं आतंकवादी है कोई तो देश छोड़ दो, योगी कहते हैं बदमाश है कोई तो प्रदेश छोड़ दो | प्रभात मिश्र के परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि प्रभात को साज़िश के तहत मारा गया है | प्रभात की दसवीं की मार्कशीट और आधार कार्ड से पता चला है कि उसकी जन्मतिथि 27 मई 2004 है। ख़बरों के अनुसार वे पढ़ाई में अव्वल था। हाईस्कूल में उसे एक ग्रेडिंग मिली थी।

प्रभात के परिजनों का कहना है कि पुलिस वालों ने अपना नाम कमाने के लिए उसको झूठे एनकाउंटर में मारा है | प्रेस नोट में उसकी उम्र 20 साल बताई गई थी। कल उसकी बेहेन हिमांशी ने प्रभात की हाईस्कूल परीक्षा यूपी बोर्ड-2018 की मार्कशीट बताई। इसमें जन्मतिथि 27 मई 2004 दर्ज है। इसमें उसका नाम कार्तिकेय पुत्र राजेंद्र कुमार दर्ज है। आधार कार्ड में भी यही नाम और पता- ग्राम बिकरू पोस्ट कंजती जिला कानपुर नगर-209204 दर्ज है।

पूरे देश को हिला देने वाली कानपुर की घटना का मुख्य आरोपित विकास दुबे घटना के 7वें दिन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के परिसर से गिरफ्तार किया गया। अगले दिन कानपुर लाते वक्त मुठभेड़ में यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर मार गिराया था।

अभी तक इस मामले में 6 अभियुक्त एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। 11 अभियुक्तों की तलाश जारी है | कुछ पुलिस वालों को भी इसमें गिरफ्तार किया गया है, जो विकास दुबे के साथी थे |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago