Categories: FaridabadGovernment

नए साल फरीदाबाद से गुरुग्राम की कनेक्टिविटी होगी आसान और फास्ट, इस सड़क को फोर लेन बनाकर आवागमन होगा शानदार

फरीदाबाद सिटी अपने साथ नोएडा, दिल्ली, आगरा, गुरुग्राम को जोड़ता है। रोज कई लोगो का आना जाना इन शहरों से होता रहता है। ऐसे में सड़क समस्याओं के कारण लोगो व वाहनों को कई बार दुर्घटनाओं व परेशानियों का सामना करना पड़ा है। आपको जानकर खुशी होगी कि फरीदाबाद से गुरुग्राम की कनेक्टिविटी का विकास नए साल से शुरू होने वाला है।

परिवहन मंत्री ने बनवाई योजना

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहर में लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए गुरुग्राम नहर किनारे नेशनल हाईवे से बाईपास तक सड़क को सीमेंटेड और चार लेन सड़क बनाने के लिए अधिकारियों व सड़क के डीपीआर और सीआरआई द्वारा योजना तैयार की करवाई है।

जनवरी से सड़क मरम्मत का काम होगा शुरू

आपको बता दे, जर्जर सड़क की हालत में जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा। जल्द ही इस योजना को पंख लगने वाले है और 29 जनवरी से सड़क पर सिंचाई विभाग द्वारा सीमेंटेड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इससे फरीदाबाद व गुरुग्राम के वाहनों का आवागमन आसान हो जायेगा।

इन रास्तों से आसान होगा सफर

इस योजना से औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-25, सेक्टर 24 व सोहना से आवागमन करने वाले भारी वाहनों को अब शहर से नहीं गुजरना होगा। बल्कि सुगम रास्ते के लिए सड़क बनने के बाद औद्योगिक क्षेत्र के वाहन कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस-वे पर आईएमटी के जरिए गुरुग्राम कैनाल बैंक से सीधे माल ढो सकेंगे। उन्हें मोहना मार्ग स्थित बाजार में जाम का सामना नहीं करने को मिलेगा।

औद्योगिक क्षेत्र की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

 

गुरुग्राम नहर के किनारे जर्जर हालत में फोर लेन सड़क बनाने के लिए सिंचाई विभाग ने टेंडर खोला है। और विभाग ने जर्जर सड़क को सीमेंटेड फोर लेन बनने का कार्य 29 जनवरी से शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे औद्योगिक क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

10 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

आपको बता दे, बल्लभगढ़ सिंचाई विभाग के उप मंडल अधिकारी अरविंद शर्मा ने बताया कि सड़क को सीमेंटेड बनाने के टेंडर खोल दिए हैं और एक महीने बाद 29 जनवरी से सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा 10 करोड़ की लागत से सड़क को सीमेंटेड बनाया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago