Categories: FaridabadFeatured

फरीदाबाद में नए साल पर खिलाड़ियों से लेकर आम लोगों को मिली नई सौगात, बस में ई-टिकट सर्विस शुरू

साल 2023 में औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को कई नई सौगातें मिलने लगेंगी। इससे शहर के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। जानिए क्या है फरीदाबाद वासियों के लिए विकास का नए साल का तौहफा।

ई-टिकट सेवा

जनवरी से हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो की सभी बसों में ई-टिकटिंग सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए रोडवेज और निजी कंपनी ने तैयारी पूरी कर ली है। डिपो के पास 154 मशीनों में सिम एक्टिवेट कर दिया गया है।

चंडीगढ़, अलीगढ़, होडल, पलवल, आगरा, हरिद्वार, जयपुर, हमीरपुर, बैजनाथ सहित 108 रूटों पर रोडवेज डिपो से रोजाना बसों का संचालन किया जा रहा है और मांझावली, कौराली, चांदपुर, अरुआ, बदरपुर बॉर्डर, सोहना आदि स्थानीय रूटों पर कंडक्टर ही चल रहे हैं।

इन बसों में मैनुअल टिकट कुछ समय पहले अलीगढ़, बुलंदशहर, होडल और आगरा की चार रोडवेज बसों में ई-टिकट दिया जा रहा है। डिपो के जीएम लेखराज ने बताया कि जनवरी से सभी रूटों पर ई-टिकट सेवा शुरू हो जाएगी।

नया सर्किल रेट आज से

पूरे फरीदाबाद में एक साल से नए सर्किल रेट लागू हो गए हैं। शहर के कई इलाकों के सर्किल रेट में 875 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ये सर्किल रेट 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 तक लागू रहेंगे।

साइबर एक्सपर्ट मिलेंगे

शहर के तीन साइबर स्टेशनों पर साइबर एक्सपर्ट तैनात किए जाएंगे। इस बारे में घोषणा पिछले साल की गई थी। इसी साल से इसे लागू कर दिया जाएगा। खिलाड़ी जनवरी माह से सेक्टर-31 में बने इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अभ्यास शुरू कर सकेंगे। खेल विभाग इसी माह खेल परिसर का टेकओवर पूरा कर लेगा।

मिनी सचिवालय

बल्लभगढ़ क्षेत्र में मिनी सचिवालय बनकर तैयार हो गया है। इनका उद्घाटन फरवरी में होगा। मिनी सचिवालय बनने से सभी सरकारी विभागों के कार्यालय एक ही छत के नीचे होंगे। नए सत्र में बने राजकीय महाविद्यालय के नए भवन में कक्षाएं शुरू होंगी, उम्मीद है कि दोनों भवनों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इससे विद्यार्थियों को छोटी-छोटी जगहों पर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी।

बस पोर्ट

बस पोर्ट तैयार है। इसमें रोडवेज बसें खड़ी रहती हैं। जल्द ही एफएमडीए यहां से शुभगमन बसों का संचालन भी शुरू करेगा। उसके बाद देर रात तक लोगों को बस सेवा मिल सकेगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago