हरियाणा के शख्स ने 44 लाख का खरीदा घोड़ा, 2 दिन बाद घोड़े ने किया कुछ ऐसा की थाने जाना पड़ा

दुनिया में हर कदम पर कोई न कोई धोखेबाज मौजूद है हमारी आंखों के ही सामने कब हमारे साथ धोखा हो जाए हम पता भी नही चल पाता। कुछ ऐसा ही हुआ है हरियाणा के पंचकुला सेक्टर 25 में रहने वाले अजीत कुमार के साथ। अजीत के साथ 44 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आ रहा है। अजीत की रायपुररानी के गढ़ी कोटाहा में खुद की पोल्ट्री फार्म है और वो घोड़े की खरीद बिक्री भी करते है।

44 लाख की हुए ठगी

3 जुलाई 2022 को अजीत ने मानसा (पंजाब) निवासी हरदीप सिंह से 44 लाख रुपये में मारवाड़ी नस्ल का पुरुष घोड़ा खरीदा। लेकिन घोड़े को खरीदने के दो दिन बाद घोड़े ने कुछ ऐसा किया जिससे अजीत बहुत घबरा और डर गया जिसके बाद उसने रायपुर रानी थाने में अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया जिसपर एक्शन लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

घोड़े ने 2 दिन बाद की ऐसी हरकत

जब शिकायतकर्ता को घोड़ा दिखाया गया तो उस समय घोड़ा ठीक था। आरोपी ने कहा था कि यदि घोड़े को कोई शारीरिक स्वास्थ्य समस्या होती है तो यह उसकी जिम्मेदारी होगी। शिकायतकर्ता को बताया गया कि आज तक घोड़े को कोई परेशानी नहीं हुई है। इसके बाद शिकायतकर्ता घोड़ा लेकर आया, लेकिन 2 दिन बाद घोड़े को चलने में परेशानी हुई तो उसने डॉक्टर को बुलाया।

घोड़े 2 साल से था बीमार

जब डॉक्टर ने घोड़े की जांच की तो पता चला कि घोड़ा 2 साल से पुरानी बीमारी से ग्रसित था। डॉक्टर ने कहा कि घोड़े को अस्थायी रूप से इंजेक्शन लगाया गया था, इंजेक्शन का असर खत्म होने के बाद घोड़े को चलने में परेशानी होने लगती है। इसका पता चलने पर पीड़ित ने जब हरदीप सिंह से बात की और घोड़े की बीमारी के बारे में बताया तो हरदीप ने सही जवाब नहीं दिया।

धोखाधड़ी करता है आरोपी

अजीत कुमार ने बताया कि जब उन्हें घोड़े की बीमारी का पता चला तो वह अपने साथ 40 से 50 जानकारों को लेकर हरदीप के गांव पहुंचे और वहां पंचायत भी हुई। पंचायत ने घोड़े को वापस लेने और पैसे वापस करने का फैसला किया, लेकिन आज तक उन्हें पैसा वापस नहीं मिला है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक बाबा के साथ मिलीभगत कर लोगों से ठगी की।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago