फरीदाबाद के मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गए युवक ने स्टोर पर ही तोड़ा दम, सीसीटीवी से हुआ मौत का खुलासा

हमें जब तक कोई गंभीर परेशानी या बीमारी ना हो हम तब तक हॉस्पिटल जाना पसंद नहीं करते क्योंकि हम अंदाजन ये सोचते है की चोटी मोटी बीमारी के लिए डॉक्टर के पास जाओ और दवाई के भी पैसे दो और डॉक्टर की फीस भी। और यही सोचकर मेडिकल स्टोर से अपना काम चलाते है। ऐसा ही कुछ हुआ फरीदाबाद में जब एक युवक मामूली परेशानी समझकर मेडिकल स्टोर दवाई लेने पहुंचा लेकिन दवाई खरीदे वक्त ही अचानक युवक ने दम तोड़ दिया या उस युवक पर हुआ था गलत दवाई का असर? चलिए आपको बताते है।

फरीदाबाद के मेडिकल स्टोर पर युवक ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार आपको बता दे मृत युवक का नाम संजय था। वह महज 23 साल का युवक था। फरीदाबाद में शायद नौकरी करता था लेकिन उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला था। बुधवार को किसी परेशानी के चलते फरीदाबाद के एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और मौके वारदात पर उसकी मौत हो गई।

दुकानदार की गलत दवाई से हुई युवक की मौत?

मौके पर मौजूद कुछ लोगो ने युवक के मृत्यु के पीछे मेडिकल स्टोर के दुकारदार को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि दुकानदार ने कोई गलत दवाई दे दी जिसके कारण युवक की वही मौत हो गई लेकिन क्या यही है हकीकत? क्या युवक की मौत दुकानदार के गलत दवाई के कारण हुई… इसका खुलासा करता है मेडिकल स्टोर पर लगा सीसीटीवी कैमरा। जिसे देखने के बाद हकीकत सामने आई।

सीसीटीवी वीडियो से हुआ खुलासा

दरअसल संजय को बुधवार को घबराहट हो रही थी इसलिए वो फरीदाबाद के एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने पहुंचा जहां सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है की उसने दुकानदार से ors मांगा। दुकानदार ढाई मिनट तक दूसरे ग्राहकों को समान दे रहा था। इसके बाद दुकानदार ने संजय से पैसे लेकर ors और दवाई देने लगा तभी संजय संजय गिर गया।

हार्ट अटैक से हुई संजय की मौत

दुकानकर ने संजय को पकड़ने की कोशिश भी लेकिन संजय गिर गया और संजय की मौके वारदात पर मृत्यु हो गई। जिसके बाद दुकानदार ने तुरंत पुलिस को किया, पुलिस ने संजय का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीसीटीवी से साफ पता चलता है दुकानदार के दवाई से संजय की मृत्यु नहीं हुई क्योंकि संजय ने दवाई खाई ही नही थी। आपको बता दे, संजय की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago