फरीदाबाद में ठंड से ज्यादा प्रदूषण सता रहा, शुक्रवार को ठंड और प्रदूषण ने इस सीजन का तोड़ा रिकॉर्ड

फरीदाबाद के लोग कड़कती ठंड के साथ-साथ प्रदूषित हवा में भी सांस लेने को मजबूर है। ये ठंड का मौसम सर्दी के साथ साथ प्रदूषित हवा की सिर दर्दी भी दे रहा है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है।मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहा, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा।

न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री और नारनौल 2.5 डिग्री के साथ गुड़गांव हरियाणा का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। उत्तर-पश्चिम से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन बाद तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद है।

फरीदाबाद के प्रदूषण का हाल है बेहाल

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार को फरीदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 रिकॉर्ड किया गया। शहर फरीदाबाद देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर था। विशेषज्ञों के अनुसार इस समय हवा की गति थोड़ी कम होती है, जिससे प्रदूषित कण एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जा पाते हैं।

ठंड अधिक होने से मौसम में नमी है। धूप भी तेजी से नहीं निकल रही है, जिससे प्रदूषित कण भारी होकर जमीन के करीब आ जाते हैं। ऐसे मौसम में प्रदूषित कण वातावरण में एक किलोमीटर से ऊपर नहीं उठते। जमीन से नजदीक होने के कारण एक्यूआई बढ़ता है।

ग्रेप के तीसरे चरण को लागू किया गया

जिले में अभी तक ग्रेप की दूसरे स्तर का प्रतिबंध लागू था। हालांकि शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई के 400 के पार जाने के बाद जीआरएपी के तीसरे चरण को लागू कर दिया गया है। अब आवश्यक कार्यों को छोड़कर सभी निर्माण कार्य बंद रहेंगे। क्रशर जोन और ईंट भट्ठे बंद रहेंगे। इसके अलावा बिना स्वीकृति के चल रहे सभी उद्योग बंद रहेंगे।

पिछले कुछ दिन का प्रदूषण स्तर

तारीख एक्यूआई
5 जनवरी 337
4 जनवरी 350
3 जनवरी 359
2 जनवरी 325
1 जनवरी 210

संभावित तापमान

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
7 जनवरी 3° 16°
8 जनवरी 5° 19°
9 जनवरी 6° 20°
10 जनवरी 7° 21°
11 जनवरी 8° 21°
12 जनवरी। 8° 21°

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago