राजा नाहर सिंह पार्क में प्रगतिशील किसान मंच मनाएगा 165वा बलिदान दिवस, सभी को किया आमंत्रित

वैसे तो भारत की हर एक भूमि को वरदान है कि यहां हर भूमि पर कोई न कोई शौर्य वीर पैदा हुआ था और आज भी राजा के रूप में तो नहीं लेकिन भारत में शौर्य वीर आज भी पैदा होता है जो अपने देश की रक्षा और गौरव को बचाए रखते है। ऐसा ही हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में एक राजा हुआ करता था राजा नाहर सिंह। जिन्हे स्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी भी कहा जाता है।

9 जनवरी 1858 में राजा नाहर सिंह की हुई थी मृत्यु

राजा नाहर सिंह पार्क में प्रगतिशील किसान मंच मनाएगा 165वा बलिदान दिवस, सभी को किया आमंत्रितराजा नाहर सिंह पार्क में प्रगतिशील किसान मंच मनाएगा 165वा बलिदान दिवस, सभी को किया आमंत्रित

राजा नाहर सिंह को 1857 के विद्रोह की लड़ाई में 9 जनवरी 1858 को मृत्यु दे दी गई। दुशासन अंग्रेजो द्वारा नाहर सिंह को चांदी चौक में फांसी के फंदे से लटका दिया और उनका सारा सारा राजपाठ, धन दौलत, संपति को अंग्रेजो ने जब्त कर लिया। इसलिए हरियाणा में राजा नाहर सिंह के मृत्यु तिथि को बलिदान दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है।

राजा नाहर सिंह पार्क में मनाया जायेगा बलिदान दिवस

इस साल राजा नाहर सिंह की 165वी बलिदान दिवस होगी जिसे प्रगतिशील किसान मंच बड़े ही आदर और श्रद्धापूर्ण तरीके से कल मनाएगी। बताया जा रहा है कल बलिदान दिवस पर राजा नाहर सिंह पार्क ने उनकी मूर्ति की अच्छे से सफाई कर के माला पहनाने की परंपरा को निभाया जाएगा और साथ ही यज्ञ हवन का भी खास आयोजन किया जाएगा।

प्रगतिशील किसान मंच ने बताया बलिदान दिवस से जुड़ी कुछ खास बातें

प्रगतिशील किसान मंच के अध्यक्ष सत्यवीर डागर ने जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह 32 वर्ष के थे, जब उन्होंने 1857 के विद्रोह के दौरान अपनी छोटी सेना को अंग्रेजों के खिलाफ मैदान में भेजा था। उन्हें 9 जनवरी 1858 को चांदनी चौक में फाँसी दे दी गई और उनकी संपत्ति जब्त कर ली गई।

उन्होंने बताया कि प्रगतिशील किसान मंच हर साल श्रद्धा भाव से उनका शहादत दिवस मनाता आ रहा है और इस बार भी 9 जनवरी को सुबह 10 बजे हवन यज्ञ का आयोजन कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। सत्यवीर डागर ने लोगों से आह्वान किया कि वे राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह पार्क में आएं और शहीद राजा नाहर को श्रद्धासुमन अर्पित करें।

PEHCHAN FARIDABAD

Published by
PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago