फरीदाबाद का बुढ़िया नाला यमुना में घोल रहा जहर

फरीदाबाद के बुढ़िया नाले में बहुत रोजगार है। और हो भी ना कैसे बुढ़िया नाले के किनारे करीब 500 फैक्ट्रियां संचालित है लेकिन क्या आप जानते है ये फैक्ट्रियां अवैध है। इन फैक्ट्रियों का अवैध होकर इतने सालो से चलना ही केवल मसला नहीं है दरअसल इन फैक्ट्रियों से गंदा व जहरीला पानी बुढ़िया नाले में छोड़ा जाता है जोकि आगरा कैनाल नहर और यमुना नदी में जा रहा है।

केमिकल छोड़ने वाली कंपनी पर होगी कार्यवाई

जिसपर डीसी विक्रम सिंह ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व संबंधित विभाग को भी आदेश दिया है कि जो भी फैक्ट्री अवैध चलाई जा रही है। इस पर क्रिया करो। इसके अलावा जो फैक्ट्रियां गंदा पानी व केमिकल बुढ़िया नाले में छोड़ रही है, ऐसी कंपनियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करें।

अरावली के एक छोर से शुरू होकर यमुना के पूर्वी भाग तक जाने वाले पुराने नाले की स्थिति वर्तमान में बहुत गंभीर हो गई है। इस नाले का उपयोग बारिश के पानी की निकासी के लिए किया जाता है। शहर में कई छोटे-छोटे नाले हैं जो बुधिया नाला से जुड़ते हैं।

रोजाना 10 एमएलडी गंदा पानी बहाया जाता है

वही छोटे छोटे नाले शहर के पानी को बुढ़िया नाले में मिला देते है। एक अनुमान के अनुसार ये बताया जा रहा है कि इस बुढ़िया नाले में रोजाना करीब 10 एमएलडी पानी बहाया जाता है। आपको बता दे कि फैक्ट्रियां ना केवल गंदा पानी बुढ़िया नाले में छोड़ती है बल्कि गंदा केमिकल भी नाले में बहा देती है। और ये सब कुछ प्रशासन के नाक के नीचे काफी समय से चलता आ रहा है।

इसके अधीन एनजीटी की तरफ से सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी तरह का प्रदूषित पानी यमुना में नहीं छोड़ा जाएग। और यही वजह है कि डीसी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्रवाई के लिए आदेश भी दिए है। इन्ही सारी लापरवाही के कारण यमुना बेहद ही दूषित होता जा रहा है। अब सबको इंतजार इंसाफ का है, देखना दिलचस्प होगा की प्रशासन क्या ठोस कदम उठाने वाली है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago