
फरीदाबाद में तिगांव के विधायक राजेश नागर ने तिगांव अनाज मंडी में एक नया कार्यालय बनाने के लिए नारियल फोड़कर शुभारंभ करवाया। जानकारी के लिए बता दें कि यह कार्यालय लगभग 40 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा ।
रविवार के दिन बुजुर्गों के हाथों नारियल तुड़वा कर इस कार्य की शुरुआत की गई। इसके अलावा विधायक राजेश नागर ने बताया कि अनाज मंडी में रोजाना भारी संख्या में लोगों का आना जाना होता है।
और इसके अलावा फसल के सीजन में यह लोगों की संख्या और ज्यादा बढ़ जाती है। सही ढंग से व्यवस्था ना होने के कारण यहां पर लोगों को तथा काम करने वाले अधिकारियों को भी बहुत समस्या होती है ।
यही समस्या से निजात दिलाने के लिए कार्यालय को बनाने का फैसला लिया गया। विधायक राजेश नागर ने लोगों को आश्वासन दिया कि यह कार्य 6 महीने के भीतर पूरा हो जाएगा और इसमें कमेटी के चेयरमैन भी बैठ सकेंगे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…