Categories: FaridabadGovernment

अब फरीदबाद से पहुंच नोएडा सकेंगे सिर्फ 20 मिनट में, यमुना पुल बनकर हुआ तैयार

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद और नोएडा, ग्रेटर नोएडा बहुत करीब हैं, परंतु यहां आने के लिए यात्रियों को एक घंटे, दो घंटे का सफर करना पड़ता है। दोनों शहरों के बीच यमुना नदी होने के कारण दोनों पास तो है, लेकिन दूर रहते हैं। फरीदाबाद से नोएडा आने वाले लोगों को दिल्ली के रास्ते आना पड़ता है, जिसमें एक घंटे, दो घंटे का समय लगता है, परंतु जल्द ही यह दूरी कम हो जाएगी। आप फरीदाबाद से नोएडा घंटों की बजाय मिनटों में पहुंच जाएंगे। चलिए जानिए कैसे?

मंझावली पुल : 315 करोड़ खर्च होंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंझावली पुल फरीदाबाद और नोएडा के बीच की दूरी को कम करेगा। यमुना पर बन रहे इस ब्रिज के चलते आप महज 20 मिनट में फरीदाबाद से नोएडा पहुंच जाएंगे। फरीदाबाद से नोएडा आने के लिए अब दिल्ली के रास्ते आना होगा। यह मंझावली पुल दोनों शहरों के बीच की दूरी को कम करेगा। इस पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। फरवरी, मार्च तक इस पुल से वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

630 मीटर लंबा पुल

630 मीटर लंबे इस मंझावली पुल की आधारशिला 15 अगस्त 2014 में रखी गई थी। यह चार लेन के पुल के रूप में बनकर तैयार हो गया है और जल्द ही दोनों शहरों के बीच यमुना नदी पर 630 मीटर लंबा चार लेन का पुल बन जाएगा। इसकी आधारशिला 15 अगस्त 2014 को रखी गई थी। इस पुल के निर्माण पर करीब 315 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इस ब्रिज की कई डेडलाइन बीत चुकी है। अब उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2023 से इस पुल पर आवाजाही शुरू हो जाएगी।

दूरी कम होगी

आपको बताते चले कि फरीदाबाद और नोएडा, ग्रेटर नोएडा के बीच इस पुल के बनने से दूरी में कमी आयेगी और रफ्तार बढ़ेगी। मंझावली पुल के अलावा लालपुर के पास यमुना पर बनने वाला पुल फरीदाबाद को नोएडा और गाजियाबाद से जोड़ेगा।

वहीं फरीदाबाद को नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए बल्लभगढ़ क्षेत्र में यमुना पर पुल भी बनाया जाएगा। इसे वर्ष 2024 में पूरा करने की तैयारी चल रही है। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद कॉरिडोर बनने से इन पुलों के अलावा इन तीन शहरों के बीच की दूरी कम होगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago