फरीदाबाद नगर निगम की टीम गई अवैध कब्जा हटवाने तो हो गया बवाल, 5 लोग घायल हुए

बड़खल पुल के नीचे से अवैध कब्जा हटाने गई नगर निगम व पुलिस टीम पर मंगलवार को कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी, एक जेसीबी चालक व एक अन्य युवक समेत पांच लोग घायल हो गये। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया और तोड़फोड़ की। इस दौरान करीब 60 अवैध अतिक्रमण हटाए गए।

अवैध कब्जा हटाने के विरोध में किया गया कार्य

संयुक्त आयुक्त एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट गौरव अंतिल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम मंगलवार सुबह 10 बजे बड़खल पुल के नीचे से अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध कब्जा हटाने का काम शुरू किया। इस निगम की कार्रवाई का लोगों ने जमकर विरोध करना शुरू कर दिया और मशीन के सामने आ गए। इस पर पुलिस ने उन्हें मौके से चले जाने को कहा।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने लाठी-डंडों से आरोपितों को मौके से खदेड़ दिया।

इसके बाद टीम ने करीब 50 अवैध अतिक्रमण हटाए। निगम का कहना है कि पुल के नीचे से सभी अवैध अतिक्रमण हटवाए जाएंगे। इससे पहले भी नगर निगम नीलम पुल और वाटा पुल से अवैध अतिक्रमण हटा चुका है। इस दौरान भी उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया और विरोध किया।

जेसीबी चालक का सिर फूटा

बड़खल पुल के नीचे अवैध कब्जाधारियों को हटाने के लिए निगम का विध्वंस दस्ता गया था। इस दौरान उन्हें बाहर निकाला गया। इस दौरान बदमाशों ने पथराव शुरू कर दिया। जेसीबी मशीन के शीशे तोड़ दिए। जेसीबी चालक हवा सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

हंगामे के बाद निगम का दस्ता कार्रवाई बंद कर वापस लौट गया। संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल का कहना है कि अगले सप्ताह भारी पुलिस बल के साथ बड़खल और बाटा फ्लाईओवर के नीचे से हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोका जाएगा और कब्जे से हटा दिया जाएगा।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नगर निगम एसडीओ सुमेर सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शासनादेश की अवमानना, ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारियों से मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एसडीओ का आरोप है कि तोड़फोड़ की कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया और हंगामा किया और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस वीडियो फुटेज खंगाल रही है और पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago