Categories: Faridabad

स्कूटी पर भतीजे संग जा रही थी महिला, नगर निगम के ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत

नगर निगम के ट्रैक्टर की टक्कर से सेक्टर-55 में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कृष्णा कॉलोनी सेक्टर-20बी निवासी माया देवी के रूप में हुई है। शिकायत के मुताबिक, हादसे के वक्त मृतका अपने भतीजे के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थी।

 

ट्रैक्टर की चपेट में आई महिला

प्राप्त जानकारियों के मुताबिक टक्कर लगते ही स्कूटी गिरी और ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

 

भतीजे के साथ स्कूटी से जा रहा थी

कृष्णा कॉलोनी निवासी घायल संजय कुमार ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि वह कंप्यूटर हार्डवेयर का कोर्स कर रहा है। मंगलवार सुबह उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। वह अपनी मौसी के साथ स्कूटी से रिश्तेदार के यहां शोक सभा में शामिल होने जा रहा था। बुआ पीछे स्कूटी पर बैठी थी। जैसे ही वह सेक्टर-55 पहुंचे पानी के टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे पहले कि वह संभल पाता ट्रैक्टर का पहिया उसकी मौसी के सिर के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

 

मकान मालकिन पर चाकू से हमला

आपको बता दे कि गांव दयालपुर में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने लूट की नीयत से मकान मालकिन पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव दयालपुर निवासी मंजू ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे पत्नी पिंकी घर में अकेली सो रही थी। तभी पूर्व किराएदार राज कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि राजकुमार लूटपाट के इरादे से घर में घुसा था। उसने चाकू से तीन बार हमला किया। लूट की घटना को अंजाम नहीं देने पर वह मौके से फरार हो गया। पिंकी को इलाज के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. अंजलि का कहना है कि महिला के पैर में तीन कट लगे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

 

 

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

1 day ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago