Categories: Faridabad

ग्रेटर फरीदाबाद में नहीं है रोशनी की व्यवस्था, लोगों को सता रहा है किसी बड़े हादसे का डर

ग्रेटर फरीदाबाद में एक सबसे बड़ी समस्या यह है कि रात के समय लोगों को दुर्घटना का बेहद डर रहता है क्योंकि ग्रेटर फरीदाबाद की सड़कें तो बदहाल है ही परंतु यहां पर रोशनी का भी कोई खास प्रबंध नहीं है।

जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद में मास्टर रोड पर जगह-जगह लाइटें खराब पड़ी है जो कि लोगों के लिए एक बड़ा खतरा भी बन सकता है।

इसकी शिकायत अधिकारियों तक पहुंचा दी जा चुकी है परंतु अधिकारियों द्वारा भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। यहां से आवाजाही करने वाले लोगों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को इसकी सूचना दी थी ।

परंतु लोगों को केवल आश्वासन देकर छोड़ दिया गया और यह आश्वासन धरा का धरा रह गया। जानकारी के लिए बता दें कि ग्रेटर फरीदाबाद में मास्टर रोड के लिए लगभग 20 गांव की जमीनों को अधिकृत किया गया था

और कई सोसाइटी और गांव भी हैं। इन सभी को आपस में जोड़ने के लिए एक मास्टर रोड बनाया गया था जो कि लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था परंतु लोग इस सड़क पर आकर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।

इस सड़क पर सुबह के समय आसपास के गांव के लोग सुबह के समय सैर करने के लिए आते हैं परंतु लाइट ना होने के कारण उन्हें किसी अनहोनी का डर होता है इसलिए वह लगातार प्रशासन से यह गुहार लगाते रहते हैं कि यहां पर भी लाइटों की सुविधा ठीक की जाए।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago