Categories: Faridabad

फरीदाबाद में दूर होगी पानी की समस्या, प्रशासन ने शुरू किये बंद पड़े ट्यूबवेल

फरीदाबाद में पानी की समस्या बहुत अधिक है, लोग इस समस्या को लेकर लगातार प्रदर्शन भी करते हैं जानकारी के लिए बता दें की फरीदाबाद प्रशासन ने इस समस्या के लिए एक समाधान निकाला है बता दे फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने यमुना किनारे से 30 ट्यूबवेल को फिर से चालू करवाने की योजना बनाई है

यह 30 ट्यूबवेल यमुना किनारे बंद पड़े थे फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल ने इस कार्य को करने के लिए मंजूरी दे दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस कार्य को करने के लिए लगभग 50 लाख रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है । अब जल्द ही इंजीनियरिंग विंग इस कार्य को शुरू करने वाला है ।

इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि इस कार्य को शुरू करने के बाद 30 ट्यूबवेल लग जाएंगे तथा लोगों के घरों तक 15 एमएलडी पानी पहुंचने की संभावना है।

बता दे गर्मी के समय में एनआईटी तथा बड़खल विधानसभाओं में लोगों को पानी की बेहद समस्या होती है। फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी लगभग 22 शहरों में रेनीवेल से पानी सप्लाई करता है और यहां से ही कॉलोनियों में पानी जाता है।

परंतु जनसंख्या ज्यादा होने के कारण पानी की जरूरत भी अधिक है परंतु 325 एमएलडी पानी फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा लोगों तक उपलब्ध कराया जाता है जो कि कम पड़ जाता है। गर्मियों का सीजन 2 महीने बाद शुरू होने वाला है जहां अब पानी की अत्यंत आवश्यकता होगी प्रशासन को पहले ही इसके लिए तैयार रहना होगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago