Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद नगर निगम हुआ कंगाल, जिले के पार्क हुए बदहाल, आखिर कब तक रहेगा ये हाल?

फरीदाबाद में नगर निगम के अंतर्गत लगभग 717 पार्क हैं जिनमें से निगम ने लगभग 384 पार्कों को रखरखाव के लिए अलग-अलग आरडब्लूए को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। जानकारी के लिए बता दें कि नगर निगम ने पार्को के रखरखाव, मालिक के लिए खर्चा तथा साफ सफाई का खर्च आरडब्लूए स्वयं उठाती है।

नगर निगम द्वारा आरडब्ल्यूए को पार्को के रखरखाव के लिए ₹3 प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं जिसमें पार्कों की सफाई माली का वेतन यह सब शामिल है।

जानकारी के लिए बता दें कि आरडब्लूए ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा है कि निगम द्वारा लगभग 1 साल से कोई भी सहायता राशि नहीं दी जा रही है जिसके कारण सभी पार्कों की दुर्दशा हो रही है।

नगर निगम ने पिछले 1 वर्ष से कोई भी भुगतान नहीं किया जिसके कारण आरडब्लूए आर्थिक समस्या से जूझ रहा है सभी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने अपनी नाराजगी जताई है ।

जानकारी के लिए बता दें कि निगम की ओर से आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को दी जाने वाली राशि में ₹1 प्रति वर्ग मीटर की बढ़ोतरी भी की गई थी और नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था कि 12 महीने की बकाया राशि भुगतान कर दी जाएगी।

परंतु मात्र 2 महीने की राशि ही पदाधिकारियों को दी गई शेष 10 महीने की राशि अभी नहीं दी गई। इन सभी परेशानियों के कारण आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी पार्कों की देखभाल नहीं कर पा रहे और उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago