Categories: Others

प्रशिक्षित युवाओं के लिए शुरू किए जॉब पोर्टल, सीधे कंपनी में आवेदन करने का मिलेगा मौका

 ऊर्जा के क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए पावर सेक्‍टर स्किल काउंसिल (पीएसएससी) ने एक जॉब पोर्टल ‘विद्युत रोजगार’ (https://www.pssc.helpmyskills.com) का शुभारंभ किया है।

‘विद्युत रोजगार’ पोर्टल को लांच करने का मकसद स्किल इंडिया मिशन के तहत पीएसएससी से प्रशिक्षित युवाओं और नियोक्‍ताओं को एक मंच देना है।

इस पोर्टल के जरिये नियोक्‍ता योग्‍य उम्‍मीदवार ढूंढ सकेंगे तो उम्‍मीदवार को ऊर्जा से संबंधित विभिन्‍न कंपनियों में होने वाली भर्ती के बारे में पता चल सकेगा। अन्‍य प्राइवेट जॉब पोर्टल से इतर पीएसएससी के ‘विद्युत रोजगार’ पोर्टल पर उम्‍मीदवारों से किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी।

प्रशिक्षित युवाओं के लिए शुरू किए जॉब पोर्टल, सीधे कंपनी में आवेदन करने का मिलेगा मौका

  ‘विद्युत रोजगार’ पोर्टल पर देश भर में फैले पीएसएससी के विभिन्‍न ट्रेनिंग पार्टनर और इंडस्‍ट्री पार्टनर के जरिये देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में ऊर्जा के क्षेत्र से संबंधित जॉब को भी सूचीबद्ध किया जाएगा।

समय-समय पर युवाओं को काउंसलिंग के जरिये नौकरी दिलाने में मदद भी की जाएगी। पीएसएससी की कोशिश है कि युवाओं को स्‍थानीय स्‍तर पर जॉब दिलवाकर उन्‍हें आत्‍मनिर्भर बनाया जा सके।

    पीएसएससी के सीईओ विनोद बिहारी का कहना है, ‘विद्युत रोजगार’ पोर्टल के जरिये पावर के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्‍न कंपनियों को लाभ मिलेगा। वे अपने यहां अलग-अलग जॉब रोल के लिए योग्‍य और प्रशिक्षित कर्मचारियों की भर्ती कर सकेंगे।

पीएसएससी से प्रशिक्षित युवाओं को जॉब रोल के हिसाब से नौकरियों की जानकारी मिलेगी। यहां आवेदन करने के बाद सीधे कंपनी की नीति के अनुसार भर्तियां होगी। इस पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन करने के बाद ही जॉब पोस्‍ट किया जा सकता है या नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago