विधायक नीरज शर्मा के बड़े भाई ने वार्ड 9 में 6 नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन

एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा के बडे भाई पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर श्री मुकेश शर्मा ने नंगला इन्कलेव पार्ट-2 शनि मदिंर वाली गली वार्ड-9 में नए ट्यूब्ल का शिलान्यास किया। इस मौके पर श्री सुरेश तेवातिया जी ने बताया की वार्ड-9 में उनके एरिया में पानी की काफी समस्या थी,

जिसके बारे में उनके द्वारा समय समय पर विधायक जी को अवगत करवाया गया था। आज उसी कढी में विधायक नीरज शर्मा जी के बडे भाई पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर श्री मुकेश शर्मा द्धारा जो इस ट्यूब्ल का कार्य शुरू करवाया गया है इसके लिए वार्ड-9 की जनता विधायक जी की बहुत-2 अभारी है।

पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर श्री मुकेश शर्मा ने बताया कि लोगो की मांग को देखतें हुए वार्ड-9 में जिला योजना के तहत 6 ट्यूब्ल लगाए गए है जिनको चालू करवा दिया गया है ताकि आने वाले समय में पानी की किल्लत से लोगो को ना जुझना पडे। केडी स्कूल के निदेशक श्री त्रिलोक चंद तंवर ने बताया की हमारे एरिया का सारा विकास पूर्व मंत्री पंडित शिवचरण लाल शर्मा जी ने करवाया था।

उसके बाद हमें 5 साल काफी परेशानी देखने को मिली लेकिन अब विधायक नीरज शर्मा जी ने उसी कढी में इस क्षेत्र के विकास कार्यो को शुरू करवाया है। 6 नए ट्यूब्लो के लगने से लोगो को काफी फयादा होगा। इस मौके पर ढोल नगाडों से वार्ड-9 के निवासियों द्धारा फुल मालाओ से स्वागत किया गया। सभी द्धारा नीरज शर्मा जिदांबाद के नारे लगाए गए।

इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ उप महापौर श्री मुकेश शर्मा, त्रिलोक चंद तंवर, प्रकाश पडिंत, सुभाष शर्मा, ब्रिजलाल यादव, राजेन्द्र ठाकुर, गिर्राज मुदगिल, राहुल भडाना, भानूप्रताप, इस्लाम खान, हरीराज, अमीलाल, हुकम सिंह, धनश्याम, कन्हैया लाल, धर्मपाल, डुलीचंद, विनय कुमार, रामकुमार, पचौरी, रवि पाल, सुंदर दहिया, जगबीर, अमीचंद एंव अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago