Categories: Faridabad

जब बीके अस्पताल पर पड़ा छापा, कर्मचारियों के उड़े होश, सामने आई इतनी बड़ी लापरवाही

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में मंगलवार सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा इस दौरान यह देखा गया कि अस्पताल में बहुत से कर्मचारी बहुत देरी से अस्पताल में हाजिर हो रहे थे। बता दें सीएम फ्लाइंग की टीम के डीएसपी राजेश चेची को यह शिकायत मिल रही थी कि बीके अस्पताल के कर्मचारी अपने ड्यूटी पर काफी देरी से पहुंचते हैं जिसके कारण मरीजों को बहुत ही समस्या होती है।

जब सीएम फ्लाइंग की टीम अस्पताल परिसर में पहुंची तो पूरे अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया सभी कर्मचारी जो समय वहां मौजूद थे तत्काल काम पर लग गए।

बता दे जब सीएम फ्लाइंग के पास बादशाह खान अस्पताल के विषय को लेकर शिकायतें मिल रही थी तब राजेश चेची ने एसआई राजेंद्र कुमार और सतवीर सिंह को कार्यवाही के लिए भेजा।

सीएम फ्लाइंग की टीम जब अस्पताल पहुंची तब वहां पर अस्पताल की पुरानी इमारत में चल रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी फरीदाबाद कार्यालय में 3 कर्मचारियों में से 2 कर्मचारी 10:00 बजे के बाद अस्पताल में आए जबकि एक कर्मचारी समय पर था।

वहीं जिला वैक्सीन केंद्र में 6 में से केवल एक कर्मचारी ही समय पर अस्पताल में था जबकि 4 कर्मचारी 9:50 के बाद अस्पताल में पहुंचे वही एक कर्मचारी अनुपस्थित था।

ऐसे ही तमाम विभाग में से बहुत से कर्मचारी छुट्टी पर थे वहीं कुछ कर्मचारी समय से बहुत देरी से अस्पताल में पहुंच रहे थे। इस दौरान सीएम फ्लाइंग द्वारा अस्पताल की बेहद खराब स्थिति देखी गई उम्मीद किया जा रहा है कि इसके बाद से अस्पताल में समय से सारे कार्य पूरे होंगे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago