Categories: Faridabad

पालतू कुत्तों के लिए पंजीकरण हुआ अनिवार्य, वरना भरना पड़ सकता है ये भारी जुर्माना

फरीदाबाद में यदि आप रहते हैं और कुत्ता पालने के शौकीन हैं तो आपके लिए खबर बेहद जरूरी है दरअसल फरीदाबाद प्रशासन द्वारा पालतू कुत्तों के पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है यदि कोई भी व्यक्ति अपने घर पालतू कुत्ता रखता है तो उसे उसका पंजीकरण कराना होगा जोकि नगर निगम से ही पंजीकरण होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि शहर में पालतू कुत्तों के काटने की खबरें लगातार बढ़ रही हैं जिसे देखते हुए नगर निगम द्वारा इस पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें निगम द्वारा कुत्ते के पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस पंजीकरण के लिए लोगों को 1500 रुपए की फीस देनी होगी इसके अलावा हर बार इस पंजीकरण का नवीनीकरण किया जाएगा जो कि हजार रुपए से होगा। निगम द्वारा इसकी पूर्ण रूप से तैयारी कर ली गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि नगर निगम द्वारा पंजीकरण के लिए 1 महीने का समय दिया गया है। नगर निगम द्वारा बताया गया है कि यदि व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते का पंजीकरण नहीं करवाते हैं तो ₹15000 का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि नगर निगम के पास शहर में पालतू कुत्तों की संख्या का कोई भी लिखित में रिकॉर्ड मौजूद नहीं है परंतु पंजीकरण के बाद से निगम के पास पालतू कुत्तों का रिकॉर्ड भी मिल जाएगा।

इसके अलावा निगम के पास यह भी रिकॉर्ड होगा की कितनी कुत्तों का वैक्सीनेशन हो चुका है और कितनों का नहीं। इसके अलावा पंजीकरण के लिए कुत्ते का वैक्सीनेशन और हेल्थ सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य बताया गया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago