Categories: Faridabad

फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले का ज़ोरोशोरो से हुई शुरुआत, उपराष्ट्रपति ने किया शुभारंभ

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 3 फरवरी। महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 36वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला-2023 का शुभारंभ किया। यह मेला आगामी 19 फरवरी को सम्पन्न होगा। उप राष्टï्रपति जगदीप धनखड़ व उनकी धर्मपत्नी डा. सुदेश धनखड़, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल, मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ गोल्फ कार्ट में सवार होकर मेला परिसर का अवलोकन किया।

महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सूचना, लोकसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई डिजीटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बांस से बनाए गए नॉर्थ ईस्ट पविलियन में प्रदर्शित हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन किया। महामहिम उपराष्ट्रपति को फटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

मोदी आर्काइव का किया अवलोकन
इसके उपरांत महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किर्गिस्तान द्वारा लगाए गए स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने मोदी आर्काइव में प्रदर्शित डिजीटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने मेला परिसर में सुरीली धुन से पर्यटकों का मनोरंजन करने वाली बीन पार्टी की प्रस्तुति भी देखी। उन्होंने श्रीलंका द्वारा लगाए गए स्टॉल में हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन किया।


म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान में हरियाणा की प्राचीन विरासत को देखा
-विरासत हरियाणा के पोस्टर का किया विमोचन
मेला परिसर में विरासत हरियाणा सांस्कृतिक प्रदर्शनी म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान में पहुंचकर प्रदेश की प्राचीन संस्कृति का अवलोकन किया। इस स्टॉल पर महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मान-सम्मान का प्रतीक पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को विरासत हरियाणा का स्मृति चिन्ह भेंट किया। महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी धर्मपत्नी डा. सुदेश धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विरासत हरियाणा द्वारा 2016 से 2023 तक की सांस्कृतिक गतिविधियों से तैयार किए गए पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने इस स्टॉल में हरियाणा प्रदेश में प्राचीन समय में घरों में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है।


मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महामहिम उपराष्ट्रपति का किया स्वागत
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा उनकी धर्मपत्नी डा. सुदेश धनखड़ का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वेशभूषा से सुसज्जित विभिन्न सांस्कृतिक मंडलियों ने मुख्य अतिथि व पर्यटकों का स्वागत अभिवादन किया।
इस अवसर पर बडखल की विधायक सीमा त्रिखा, पृथला के विधायक नयनपाल रावत, हरियाण पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन अरविंद यादव, प्रधान सचिव एम.डी. सिन्हा, प्रबंध निदेशक डा. नीरज कुमार, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त विक्रम सिंह,डीसीपी नितिश अग्रवाल, मेला प्रशासक अमित कुमार गुलिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago