Categories: FaridabadHealth

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ने जिला उपायुक्त यशपाल यादव को किया सम्मानित

वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में समाज सेवा करने के लिए रोटरी क्लब फरीदाबाद सेंट्रल के अध्यक्ष जगदीश सहदेव को आज जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर उपायुक्त यादव ने कहा कि आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद करना हमारी सदियों पुरानी परंपरा रही है। रोटरी क्लब ने प्रशासन के साथ टीम वर्क की भावना के साथ नेक कार्य किया।

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ने जिला उपायुक्त यशपाल यादव को किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न परोपकारी संस्थाओं के साथ ही रोटरी क्लब फरीदाबाद सेंट्रल के अध्यक्ष, उसकी सम्पूर्ण कार्यकारिणी व वालियंटर्स ने कोविड-19 के संपूर्ण देशभर के साथ ही जिले में लागू रहे करीब दो माह के लॉकडाउन के दौरान जिला रेडक्रास के माध्यम से सभी जरूरतमंद व गरीब लोगों की भरपूर मदद की थी, इसमें सरकार को आर्थिक मदद के साथ-साथ सूखा राशन, तैयार भोजन के साथ-साथ सैनिटाइजर, फेस मास्क आदि उपलब्ध कराना प्रमुख रहा। इसके लिए वे संस्था के प्रति सदा आभारी रहेंगे।

वहीं रोटरी क्लब फरीदाबाद सेंट्रल के अध्यक्ष रोटेरियन जगदीश सहदेव ने सम्मानित करने पर उपायुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका क्लब सरकार, प्रशासन तथा जरूरतमंद जनता की मदद को हर समय तैयार रहता है, जब भी, जहां भी उनकी मदद की आवश्यकता होगी वे आधी रात को भी तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब फरीदबााद सेंट्रल नागरिकों की मदद के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र शिविर तथा रक्तदान शिविरों का भी आयोजन कर प्रशासन की मदद करता रहता है।

इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती बलीना, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार, सहायक सचिव बिजेंद्र सौरोत, डिवाइन चेरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन स्वाति गोयल तथा रोटरी क्लब के सचिव आईपी सिंह भी उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago