
फरीदाबाद में हर तरफ सड़कों पर काफी ज्यादा ट्रैफ़िक देखा जा रहा है जो की कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब प्रशासन भी इसके लिए कार्यवाही करने के लिए तैयार हो रही है । बता दें फरीदाबाद के नीलम बीके चौक पर भारी मात्रा में जाम देखने को मिलता है। जिससे छुटकारा दिलाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा यहाँ बदलाव करने का फैसला लिया गया है।
बता दें नीलम चौक के गोल चक्कर को छोटा किया जायेगा इसके अलावा नीलम चौक से बीके चौक की तरफ जाने वाले रास्ते में आने वाले यू टर्न को बन्द कर दिया जायेगा। जिससे बीच सड़क में लगने वाले जाम को को रोका जा सके।
इसके अलावा यहाँ एक साइकिल ट्रैक भी बनाने की योजना बनाई जा रही है। जिससे प्रतिदिन लगभग 600 साइकिल सवारों को जाम में फंसना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा पैदल यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
बता दें इस सड़क पर रोजाना भारी मात्रा में वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। इससे हज़ारों लोग परेशान रहते हैं तथा अपने गंतव्य तक पहुँचने में अक्सर लेट हो जाते हैं।
बता दें फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल ने इस विषय पर चर्चा करते हुए बताया की मुख्य रास्ते पर लगातार जाम की समस्या से लोग परेशान रहते हैं जिसे देखते हुए मुख्य सड़क को और चौड़ा किया जायेगा जिससे जाम ना लगे।
उन्होंने बताया की सड़क को चौडा करने के लिए सड़क किनारे नाले को भी स्थानांतरित किया जायेगा जिससे और बड़ी जगह मिल सके। इसके अलावा अतिक्रमण तथा अवैध पार्किंग को भी हटाया जायेगा। जिससे कार्य में कोई भी बाधा उत्पन्न न हो।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…