Categories: Faridabad

फरीदाबाद के इस स्थान पर नहीं होगा पानी, दो दिन के लिए पेयजल रहेगा बन्द, जाने कारण!

फरीदाबाद में पानी की समस्या लगातार देखी जा रही है। लोग पानी की समस्या को लेकर लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर पानी की समस्या नहीं है परंतु वहाँ भी अब लोग लगभग 48 घंटों तक पानी के लिए परेशान रहेंगे। जानकारी के लिए बता दें की रेनिवेल के पाइप नम्बर 2 के 900 एमएम पाइपलाइन को स्थानांतरित किया जा रहा है।

जिसके कारण करीब एक लाख से ज्यादा लोगों को परेशानी होगी। ये सभी लोग सेक्टर-3, सेक्टर-7, सेक्टर-8, तिरखा कॉलोनी, शिव कॉलोनी तथा बल्लभगढ़ के कई अन्य क्षेत्रों में निवास करते हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को 48 घंटों तक पेयजल उपलब्ध नही होगा।

बता दें दिल्ली मुंबई एक्स्प्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते रेनिवेल की पाइप लाइन 2 सड़क निर्माण में बाधा बना हुआ है यह रेनिवेल का पाइपलाइन सड़क के ठीक बीच में आ रही है जिसके चलते कार्य आगे नहीं बढ़ रहा।

वहीं एफएमडीए के अभियंता जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की एनएचएआई की तरफ से सेक्टर-2 बल्लभगढ़ के अंदर स्थित बाईपास रोड के दूसरी तरफ स्थानांतरित किया गया है। उच्च अधिकारियों द्वारा इस कार्य को शुरू करने के लिए वीरवार को हरी झंडी दिखा दी गई।

बताया जा रहा है कि इस बंद किये गए पाइपलाइन को जाँच के बाद फिर से शुरू कर दिया जायेगा। फिल्हाल इस कार्य को तेज गति से किया जा रहा है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago