Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में घरों में घुस रहा है सीवर का पानी, अधिकारी कर रहे हैं परेशानियों को नज़रंदाज

फरीदाबाद में लोग सीवर की समस्या से बेहद परेशान हैं। कहीं सीवर ओवरफ्लो हो रहा है तो कहीं नलियों का पानी बीच गली में जमा हो रहा है जिससे सभी लोगों को दिक्कत हो रही है। जानकारी के लिए बता दें की फरीदाबाद के सेक्टर-15ए में कुछ ऐसी ही परेशानी देखी जा रो है जहाँ सड़कों पर वाहन नहीं सीवर का पानी नजर आता है।

गली में सीवर के पानी के भर जाने से कामगार लोगों के अलावा छोटे बच्चों को भी काफी परेशानी होती है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते इसके अलावा बच्चे अपने घरों में ही कैद हो चुके हैं।

लोगों ने बताया की इस परेशानी को लेकर अधिकारियों के पास भी शिकायत की जा चुकी है परंतु इस समस्या पर कोई भी कार्य नही किया गया है। लोगों ने बताया की सीवर का यह पानी इतना भर गया है की अब यह घरों में भी घुसने लगा है। इसके अलावा इसकी दुर्गंध से लोग घरों में घुट कर रह रहे हैं।

लोगों ने बताया की अधिकारियों के पास शिकायत पहुँचने पर भी कार्यवाही नही की जा रही है। निगम के अधिकारी लोगो की शिकायत को गंभीरता से नही ले रहे हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया की सफाई कर्मचारी भी यहाँ पर सफाई के नाम पर दिखावा करके चले जाते हैं और गंदगी यूँ ही सड़कों पर पड़ी रहती है।


वही अब मामले को एफएमडीए द्वारा देखा जा रहा है जहां कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान ने लोगो को यह आश्वासन दिया है की जल्द ही इस समस्या से लोगो को छुटकारा मिलेगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago