Public Issue

बीपीटीपी बिल्डर की मनमानी और समस्याओं के खिलाफ क्यू ब्लॉक वासियों का जारी रहेगा विरोध: सीमा भारद्वाज

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 75 स्थित पार्क एलिट फ्लोर क्यू ब्लॉक के लोगों ने सोसाइटी में व्याप्त समस्याओं और बीपीटीपी बिल्डर की मनमानी के खिलाफ रविवार को एक मीटिंग का आयोजन किया। इस दौरान सोसाइटी वासियों ने बीपीटीपी बिल्डर के खिलाफ एकजुट होकर अपनी लड़ाई जारी रखने की चेतावनी दी और फरीदाबाद शासन प्रशासन से बीपीटीपी बिल्डर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

प्रदर्शन केआर रहे बीपीटीपी एलिट फ्लोर के निवासी

वहीं, सोसाइटी वासियों का आरोप है कि क्यू ब्लॉक में बीपीटीपी बिल्डर की मनमानी पिछले 15 दिनों से जारी है। बिल्डर लोगों को बिना नोटिस जारी किए बिजली का मीटर उखाड़ रहा है। हालांकि, बिल्डर के खिलाफ सोसाइटी वासियों ने बीपीटीपी थाने में और पुलिस कमिश्नर को लिखित में शिकायत दी है।

लेकिन पुलिस कमिश्नर की तरफ से अब तक बिल्डर के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई है। दिन प्रतिदिन बिल्डर की मनमानी बढ़ती जा रही है और कई परिवार अंधेरे में दिन रात गुजारने को मजबूर है। इसके बाद अब क्यू ब्लॉक निवासी बीपीटीपी बिल्डर के खिलाफ जिला उपायुक्त और कोर्ट में जाने पर विचार कर रहे है।

मीटिंग कर रहे सोसाइटीवासी

क्या कहना है बीपीटीपी एलिट फ्लोर के लोगों का

जानें क्या कहना है विरोध कर रहे एलिट फ्लोर क्यू ब्लॉक के लोगो का,

क्यू ब्लॉक में 150 से भी अधिक फैमिली रहती है। सभी समय से बिजली का पूरा बिल बिल्डर को भरते है। कुछ परिवारों ने अब बिल्डर को मेंटेंस चार्ज देना बंद कर दिया है। क्योंकि बिल्डर की तरफ से सोसाइटी वासियों को पिछले दस सालों से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। जिसके बाद बिल्डर ने बिजली मीटर उखाड़ कर परेशान करना शुरू कर दिया है। जो कानूनी तौर पर बिल्कुल गलत है।

– सीमा भारद्वाज, प्रेसिडेंट- आरडब्ल्यूए, क्यू ब्लॉक।

बिल्डर की तरफ से सोसाइटी वासियों को कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। जिसके बाद लोगों ने भी मेंटनेंस चार्ज देना बंद कर दिया है। अब सोसाइटी वासियों जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बिल्डर की मनमानी खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे।
पंकज गोयल, वाइस प्रेसिडेंट- आरडब्ल्यूए, क्यू ब्लॉक।

Written by: Shashi Thakur

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago