Categories: Uncategorized

अनोखी पहल: पहचान एनजीओ ने आगनवाड़ी केंद्र में लगाया सेनेटरी नैपकिन वेंडिग मशीन

पहचान एनजीओ ने एक अनोखी पहल करते हुए वंदना प्रोजेक्ट के तहत सोमवार को तिगांव के एक आगनवाड़ी केंद्र में सेनेटरी नैपकिन वेंडिग मशीन स्थापित की और गांव की बच्चियों के साथ साथ ग्रामीण महिलाओं को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस वेंडिंग मशीन का उद्घाटन तिगांव की पूर्व जिला परिषद की मेंबर और देहात विकास बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर दर्शना नागर ने किया। इस कार्यक्रम में शतायु मल्टी स्पेशलिस्ट क्लीनिक ने विशेष सहयोग दिया।

इस मौके पर पहचान एनजीओ ने छात्राओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया। जिसमें शतायु मल्टी स्पेशलिस्ट क्लीनिक की महिला डॉक्टरों ने मौके पर पहुंच कर बच्चियों और महिलाओं को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कार्यशाला में मौजूद बच्चियों और महिलाओं ने डॉक्टरों से पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को सांझा किया।

इस दौरान पहचान एनजीओ की चेयरपर्सन अनिला बंसल और प्रॉजेक्ट मैनेजर आस्था चौधरी ने छात्राओं और महिलाओं को केन्द्र में स्थापित नैपकिन वेंडिग मशीन को चलाने और पैड का किस प्रकार प्रयोग करना है उसके बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा इस मशीन की देखभाल पर होने वाले खर्च की जिम्मेदारी पहचाना एनजीओ ने ली।

वहीं तिगांव के आगनवाड़ी केंद्र में मौजूद महिलाओं और छात्राओं ने सेनेटरी नैपकिन वेंडिग मशीन स्थापित होने पर खुशी जाहिर की। महिलाओं और छात्राओं ने कहा कि पहचान एनजीओ शतायु मल्टी स्पेशलिस्ट क्लीनिक ने गांव की बच्चियों और महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में सोचा है, जो बहुत ही सराहनीय है।

इस अवसर पर शतायु मल्टी स्पेशलिस्ट क्लीनिक के चेयरमैन डॉक्टर ललित के.अग्रवाल, डॉक्टर मिशा बंसल, डॉक्टर रिया अग्रवाल साइकोलॉजिस्ट, डॉ. मृणालानी बंसल और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago