Categories: FaridabadPublic Issue

गंदे पानी की सप्लाई से परेशान पुरी प्राणायाम सोसाइटी के लोग

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 स्थित पुरी प्रणायाम सोसाइटी के लोग गंदे पानी की सप्लाई से बेहद परेशान है और इसको लेकर सोसाइटी वासियों में भारी रोष है।

इसके अलावा सोसाइटी के प्रधान योगेश मान ने बताया कि लाखो रूपये खर्च करके सोसाइटी में गंदे पानी से निजात पाने के लिए दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एफएमडीए द्वारा लगवाए है। लेकिन वह भी सही तरीके से काम नही कर रहे है।

वहीं एफएमडी की तरफ से सोसाइटी में सप्लाई किया जाना वाला रेनीवेल का पानी ही स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इसकी शिकायत सोसाइटी वासियों ने एफएमडी अधिकारी से की है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन है।

इसके अलावा सोसाइटी में फ्लश और डोमेस्टिक ट्रीटमेंट प्लांट अलग- अलग होने के बाद भी दोनो का टीडीएस निर्धारित मात्रा से बहुत ज्यादा है। टीडीएस की मात्रा लगभग 50- 150 के आस पास की बहुत अच्छी मानी जाती है। लेकिन परिस्थियों के अनुसार घरेलू उपयोग में 600 टीडीएस की मात्रा वाला पानी भी इस्तेमाल हो रहा है।

वहीं, सोसाइटी के प्रधान योगेश मान का कहना है कि सोसाइटी में कुल 974 परिवार रहते है। जिसमें 137 परिवार ईडब्लूएस कोटे के है और सभी सोसाइटी वासी एफएमडीए की ओर से सोसाइटी में सप्लाई होने वाले जहरीले पानी से बेहद परेशान है।

जबकि पुरी प्रणायाम सोसाइटी ग्रेटर फरीदाबाद में गंदे पानी को रीसाइकल कर इस्तेमाल करने वाली सोसाईटी है। सोसाइटी में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगने से लोगों के सीवर के गंदे पानी से निजात तो मिल गई है।

लेकिन एफएमडीए से सप्लाई होने वाले पानी का टीडीएस का स्तर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। जो लोगों के सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।

हालांकि, अभी प्लांट से ट्रीट होने वाले पानी का इस्तेमाल सोसाइटी के गार्डन एरिया और सड़क किनारे लगे पेड़ पौधों को हरा भरा करने में किया जा रहा है। पुरी प्राणायाम सोसाइटी पहली ऐसी सोसाइटी है जहां गंदे पानी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago