
कोतवाली थाने में तैनात एसपीओ किरण बाला ने 5 वें नेशनल मास्टर गेम वाराणसी 2023 आयोजित प्रतियोगिता में हैंडबॉल में गोल्ड और बास्केटबॉल में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रौशन किया है।
वहीं, पुलिस आयुक्त ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने पर किरण बाला को बधाई दी। इसके अलावा एनआईटी-2 थाना प्रभारी चेतन ने बताया कि किरण ने बचपन से ही बहुत मेहनत की है और जो सफलता आज उन्हें मिली सब उनकी मेहनत का नतीज़ा है।
पीएसआई चेतन ने आगे बताया कि
सभी चाहते है कि किरण पहले राज्य के लिए और फिर देश के लिए खेलें। थाना प्रभारी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि जितनी शिद्दत से यह खेल के लिए अभ्यास करती है उतनी ही शिद्दत और ईमानदारी से ड्यूटी भी निभाती हैं।
किरण जिला चरखी दादरी के गांव जोजु खुर्द की रहने वाली है। जिसका जन्म वर्ष 1985 में हुआ था। अभी कोतवाली थाना में एसपीओ पद पर जनरल ड्यूटी के लिए तैनात है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नेशनल मास्टर गेम की पाचवीं प्रतियोगिता का आयोजन 11 फरवरी से 14 फरवरी के बीच आयोजित था।
किरण बाला ने वाराणसी में होने वाले 5 वें नेशनल मास्टर गेम की प्रतियोगिता में हैंडबॉल और बास्केटबॉल में हिस्सा लिया। हैंडबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल तथा बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…