Categories: CrimeFaridabad

फरीदाबाद: ससुरालियों पर लगा विवाहिता की हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

बल्लभगढ़ के तिरखा कॉलोनी में एक विवाहिता महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला का शव परिजनों को घर से ही बरामद हुआ है।

विवाहिता को मृत अवस्था में बेड पर लेटा देख मायके वालों के होश उड़ गए। जिसके बाद इस घटना की शिकायत मायके वालों ने अग्रसेन चौकी पुलिस को दी और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मृतक महिला सुमन

दरअसल, मृतक महिला का नाम सुमन बताया जा रहा है। जिसकी शादी मई 2013 में राधेरी गांव, मथुरा यूपी में हुई थी। सुमन के तीन बच्चे है। सुमन के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। सुमन ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि ससुरालियों ने उसकी हत्या की है।

दुखी परिजन

वहीं पुलिस का कहना है कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि तिरखा कॉलोनी निवासी कुलदीप की पत्नी सुमन (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया।

https://fb.watch/jgp50RJWuU/

उधर, ससुरालियों का कहना है कि सुमन ने खुदकुशी की है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। साथ ही शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी।

अब इस मामले में सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago