Categories: CrimeFaridabad

Faridabad: HSIIDC के एस्टेट मैनेजर और सहायक संपदा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Faridabad : बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के एस्टेट मैनेजर विकास चौधरी और सहायक संपदा अधिकारी मनोज बंसल को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के स्टेट मैनेजर विकास चौधरी और सहायक संपदा अधिकारी मनोज बंसल ने एक उद्योगपति को कंप्लीशन सर्टिफिकेट के देने के लिए डेढ़ लाख रुपए मांगे थे। इसको लेकर उद्योगपति ने आरोपियों को 75 हजार रुपए भी दे दिए थे। जिसके बाद अधिकारी उद्योगपति को बाकी पैसे देने के लिए दबाव बना रहे थे।

भ्रष्ट अधिकारी : विकास चौधरी

अधिकारियों से परेशान होकर उद्योगपति ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में दी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

एसीबी ने यह कार्रवाई कानूनी प्रतिनिधि पीएल शर्मा की शिकायत पर की। उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो को बताया कि मनोज बंसल ने प्रोजेक्ट कंप्लीशन सर्टिफिकेट देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी।

इसमें से 75 हजार रुपये वे पहले दे चुके थे। उनके ऊपर और रुपयों के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसलिए उन्होंने एसीबी को शिकायत दे दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago